देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। भारतीय जनता पार्टी जनता से संवाद के लिए अपने कार्यकर्ताओं को बाकायदा ट्रेनिंग देकर तैयार कर रही है जिससे कि वह संवेदनशील मुद्दों पर लोगों के सवालों का सटीक जबाव देकर उन्हें संतुष्ट कर सकें। गुरूवार को पुष्पांजलि उपवन में आयोजित कार्यशाला में पार्टी कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण टिप्स दिये गये।
सीएए से जुडीं तमाम जानकारियों भी कार्यशाला के दौरान वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ साझा कीं, जिससे जनता तक सटीक जानकारी पहुंचे और किसी भी तरह की अफवाह को रोक जा सके। यहां तक कि वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को बताया कि सीएए, राममंदिर निर्माण, धारा 370 जैसे संवेदनशील मुद्दों पर किस तरह से जनता के बीच बात शुरू करनी है। किस तरह बात को आगे बढाना है और फिर लोगों के सवालों का किस तरह सलीके से जबाव देना है जिससे कि वह आपकी बात समझ सकें और यह भी समझ सकें कि सरकार ने यह फैसाले उचित और देश हित में लिये हैं।
पुष्पांजलि उपवन में हुई इस कार्यशाला में बडी संख्या में भाजपा के सक्रिय पदाधिकारी मौजूद रहे। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी वीरभान सिंह ने बताया कि कार्यकर्ताओं को निर्देश मिले हैं कि एक से दस फरवरी तक टीम बना कर हर गांव में पहुंचा जाए और लोगों से इन मुद्दों पर संवाद स्थापित किया जाए। सेमिनार में यह भी बताया गया कि सिर्फ अपनी बात कहने तक सीमित न रहें लोगों को भी अपनी जिज्ञासा सामने लाने दें और धैर्य के साथ उनके सवालों का जबाव दें जिससे उनके मन में जो भी आशंका हो उसे दूर किया जा सके। सेमिनार में उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री वाईपी सिंह, जिला अध्यक्ष मधु शर्मा, एसके शर्मा आदि मौजूद रहे।













Related Items
रश्मिका मंदाना की 'मायसा' की रिलीज डेट का ऐलान, इन दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
केरल की लाल किलेबंदी पर भाजपा की केसरिया दस्तक
75 का सवाल: क्या भाजपा तलाशेगी मोदी का विकल्प ?