BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा : आहट से कर्मचारियों में बढ़ी बेचैनी

मथुरा। एक फरवरी को संसद में प्रस्तुत 2020-21 के वित्तीय बजट में भारतीय जीवन बीमा निगम में सरकार की हिस्सेदारी के कुछ प्रतिशत अंशधारिता को पूंजी बाजार में आईपीओ के माध्यम से बेचने का प्रस्ताव दिया गया है जो भविष्य में निश्चित रूप से अधिकांश अंशधारिता के बिक्री के मार्ग को प्रशस्त कर रहा है ।
नेशनल फेडरेशन ऑफ इंश्योरेंस फील्ड वर्कर्स ऑफ इंडिया के मंडल सचिव अवनीश कुमार जैन ने बताया कि इस प्रकार की घोषणा से भारत के राज्य स्वामित्व वाले भारतीय जीवन बीमा निगम की मूल प्रकृति को विनाशकारी परिवर्तन की राह पर भेजे जाने की आशंका है, जो पूरे देश के करोड़ों पॉलिसी धारकों और देश को प्रभावित करेगा और इससे भारत के आम लोगों द्वारा उनकी मेहनत की कमाई को भारतीय जीवन बीमा निगम के साथ रख कर सुरक्षित और वृद्धिपरक बनाने का आंख बंद करके किया जाने वाला विश्वास भी टूटेगा। महत्वपूर्ण वित्तीय परिस्थितियों में एलआईसी राष्ट्र के लिए एक रक्षक के रूप में नहीं आ पाएगी और सरकार को दिए गए लाभांश की भारी मात्रा पिछले साल यह 2611 करोड़ रुपये था, जो विभिन्न मोड के माध्यम से देश के विकास के लिए उपयोग किया जाता है, उसमें भी व्यापक कमी आएगी।
एलआईसी की नींव इतनी मजबूत रही है कि बीमा क्षेत्र के खुलने के 20 साल बाद भी एलआईसी 70 प्रतिशत से अधिक बाजार हिस्सेदारी के साथ अग्रणी रही है, जिसमें 23 अन्य जीवन बीमा कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा थी। इस वित्तीय वर्ष में एलआईसी ने 6 प्रतिशत की अधिक बाजार हिस्सेदारी हासिल कर ली है और एलआईसी की वृद्धि बीमा उद्योग की विकास दर से भी अधिक है।
शाखा सचिव राजेश कुमार वर्मा के अनुशार एलआईसी की लिस्टिंग निश्चित रूप से हमारे देश की अर्थव्यवस्था और विकास को नुकसान पहुंचाएगी।  नेशनल फेडरेशन ऑफ इंश्योरेंस फील्ड वर्कर्स ऑफ इंडिया भारत सरकार के इस कदम का पुरजोर विरोध करती है और सरकार के ऐसे कृत्य का विरोधस्वरूप एक प्रारंभिक प्रतिक्रिया के रूप में सोमवार को एलआईसी की सौंख अड्डे स्थित शाखा पर दोपहर के भोजनावकाश में प्रदर्शन किया। मंगलवार को एक घंटे की हड़ताल तथा भोजनावकाश में प्रदर्शन का निर्णय लिया गया है। प्रदर्शन में मुख्य रूप से मंडल महासचिव अवनीश कुमार जैन, शाखा सचिव राजेश कुमार वर्मा, शाखा अध्यक्ष महेश भारद्वाज अजीत जैन  चंद शेखर  देशबंधु राठौर  वादा मोहन माहेश्वरी  डीके अग्रवाल भरत अग्रवाल  धर्मेंद्र वार्ष्णेय अभिलाष गर्ग कुलभूषण शर्मा मनोज रिछारिया विनोद सारस्वत बाबूलाल डीआर शर्मा डीआर शर्मा विक्रम चैधरी नारायण सिंह राजकुमार गुप्ता एनएस वैदिक अशोक शर्मा योगेश अग्रवाल  और सभी वर्ग के कर्मचारियों और अधिकारियों ने प्रदर्शन में भाग लिया।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More