BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : दिव्यांग बच्चों को बांटे 10 लाख के उपकरण

मथुरा। गोवर्धन के ब्लॉक संसाधन केंद्र पर शुक्रवार को चयनित दिव्यांग बच्चों के लिए आधुनिक संसाधन जैसे कि ट्राई साइकिल, इलेक्ट्रॉनिक छड़ी आदि वितरित किए गये। जिससे कि असहाय और दिव्यांग बच्चे अपने जीवन को सुगमता से जी सकें और इन संसाधनों के माध्यम से अपनी जिंदगी को बेहतर बना सकें। दिव्यांगों के आधुनिक उपकरणों को बनाने वाली कंपनी एलिम्को कानपुर के द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी और ब्लाक प्रमुख के निर्देशन में चयनित किए गए 176 बच्चों के लिए यह उपकरण दिये हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि वितरित किए गए इन संसाधनों का जो भी व्यय होता है वह केंद्र और राज्य सरकार मिलकर वहन करते हैं। लगभग दस लाख रुपए के आधुनिक उपकरण दिव्यांग बच्चों के लिए इस मौके पर वितरित किए गएद्य। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष पंडित खेमचंद शर्मा, ब्लॉक प्रमुख खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार, गोवर्धन सरकारी अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी रूपेंद्र प्रगति मिश्रा, जिला समन्वय समेकित शिक्षा शक्ति मीणा पिंकी खेर आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक विद्यालय हरिपुरा के प्रधानाचार्य विपिन गौड़ ने किया।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More