देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। भारतीय किसान यूनियन की वीडियो पंचायत मंे केंद्रीय पशुधन मंत्री संजीव बालियन मुख्य पंच की हैसियत से मौजूद रहे। किसानों की बातें सुनने के बाद उन्हें केंद्र सरकार के सामने रखने का माध्यम बने केंदीय पशुधन मंत्री संजीव बालियान ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में कहाकि किसानों की सभी जायज मांगों को सरकार के सामने रखा जाएगा। प्रयास किया जाएगा कि किसानों को इस संकट की घडी में अधिकतम राहत मिल सके। वीडियो कांफ्रेंसिंग में राष्ट्रीय संगठन मंत्री धर्मेंद्र मलिक, उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन, प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखण्ड रविंद्र राणा, प्रदेश महासचिव मध्यप्रदेश अनिल यादव, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश दिगम्बर सिंह, एनसीआर अध्यक्ष सुभाष, प्रदेश प्रवक्ता उत्तर प्रदेश पवन खटाना, प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा रतन मान, मण्डल अध्यक्ष आगरा गजेन्द्र सिंह आदि भारतीय किसान यूनियन नेता सामिल रहे।
किसानों की तरफ से इस दौरान मुद्दा उठाया गया कि किसानों का दूध, फल, फूल, सब्जी का धंधा पूरी तरह से चैपट हो गया है। किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए 1.5 लाख करोड रूपये के पैकेज की घाषणा सरकार को करनी चाहिए। मध्यप्रदेश की ओर से मांग रखी गई कि किसानों की उपज की खरदी को पूरी तरह से निजी हाथों में नहीं सौंपा जाना चाहिए। हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने कहाकि
किसानों की फसल को समर्थन मूल्य पर खरीदा जाये। अगर कोई कोई ऐजेंसी, अढतिया या व्यापारी समर्थन मूल्य से कम पर किसान की उपज को खरीदता है उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही करनी चाहिए। मथुरा जिलाध्यक्ष राजकुमार तौमर को वीडियो कान्फ्रेंस में सामिल होने का मौका मिला। राजकुमार तौमर ने कहाकि अतिवृष्टि, ओलावृष्टि के बाद लाॅकडाउन ने किसान की कमर तोड दी है। किसान की मदद के लिए सरकार को आगे आना चाहिए। आगरा मंडल अध्यक्ष गजेन्द्र परिहार ने कोरोना संकट में ग्रामीण क्षेत्रों की उपेक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहाकि आगरा के गांवों में भी कोरोना फैल चुका है। प्रशासन गांवों की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। जांच भी पर्याप्त नहीं की जा रही हैं।
इस दौरान गन्ना किसानों के भुगतान का मुद्दा भी उठा।













Related Items
किसान, युवा, महिला एवं मजदूर के उत्थान में कारगर हो रहा पखवाड़ा, ग्रामीणों की राह हो रही आसान : भजनलाल शर्मा
किसान क्रेडिट कार्ड की राशि 10 लाख करोड़ रुपये के पार, 7.72 करोड़ किसानों को मिला लाभ
किसान सम्मान यात्रा से रालोद ने फूंका बिगुल