देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। सब्जी मंडी का मिजाज बिगडा हुआ है। रिटेल में हालात और भी खराब हैं। स्थिति यह हो गई है कि दस बीस रूपये किलो बिकने वाली सब्जियां अब 80 रूपये किलो बिक रही है। बरसात के दिनों में तुरई को कोई किसी भाव नहीं खरीदता था अब तो तुरई भी आंखें ततेर रही है। मंडी में थोक भाव भले ही कुछ सम्हल रहे हों लेकिन रिटेल में तो हालत बहुत बिगडी हुई है।
मथुरा सब्जी मंडी में खुदरा बाजार में प्याज 60-70 रुपये प्रति किलो मिल रही है, थोक में कीमत 45-50 रुपये है। पालक का खुदरा मूल्य 80 रूपये प्रतिकिलो तक पहुंच गया है। गोभी 80 से सौ रूपये प्रतिकिलो तक बिक रहा है। मूली भी 60 से 80 रूपये किलो तक बिक रही है। वीन्स और बनकरेला भी 60 से 80 रूपये किलो मिल रहे हैं। ऐसे में आम आमदी के लिए सब्जी खरीदना सब्जबाग देखने जैसा हो गया है।
एक बार फिर बाजार में प्याज के दाम बढ़े दामों ने खरीदारों को रुला दिया है। अचानक बढ़े दामों ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है. खुदरा बाजार में प्याज 60-80 रुपये प्रति किलो मिल रही है, थोक में कीमत 45-50 रुपये है. यानी आज प्याज की कीमतें सेब के बराबर आ गई हैं। 15 दिन में कीमत बढ़ गई हैं. जानकारी के अनुसार आवक कम होने से कीमतें बढ़ी हैं।













Related Items
MATHURA : ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव
MATHURA : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे मथुरा
MATHURA : प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर अधिकारियों की दौड़ भाग जारी