देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। ब्रज के नदी और कुण्डों में आचमन जान लेवा हो गया है। मानमंदिर बरसाना की राधारानी ब्रज चैरासी कोसी यात्रा में हुए हादसे के बाद अब राधाकुंउ में एक सैकडा से अधिक श्रद्धालुओं के बीमार होने से यह मुद्दा फिर से बीच बहस में आ गया है। हाल ही में ब्रज में आचमन से होने वाली सबसे बडी घटना राधारानी ब्रज चैरासी कोसी यात्रा में सामिल श्रद्धालुओं के साथ घटी थी। इस हादसे से पर्दा पूरी तरह हटा नहीं है कि एक और बडा वाकाय हो गया। मथुरा के राधाकुंड में कार्तिक मास की सेवा के लिए रह रहे 100 से अधिक श्रद्धालु मंगलवार को अचानक बीमार हो गए हैं। उन्हें उल्टी और दस्त होने लगे। सभी को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। श्रद्धालुओं को डायरिया से प्रभावित बताया गया है।
राधाकुंड के दूषित जल पीने और अन्नकूट खाने से श्रद्धालुओं के बीमार होने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि राधाकुंड में करीब 10 हजार से अधिक श्रद्धालु नियम सेवा कर रहे हैं। बीमारों को राधाकुंड के क्लीनिक और अस्तपाल में मरीज भर्ती कराया गया है।
एतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व के कुण्डों और नदियों में आचमन और स्नान की सदियों पुरानी परंपरा से अभी भी ब्रजवासी और देश विदेश से आने वाले श्रद्धालु बंधे हुए हैं। आस्था की डोर इतनी मजबूत है कि यह जानते हुए भी जिस कुण्ड या नदी में वह स्नान और आचमन कर रहे हैं ये पानी बेहद प्रदूषित है, स्नान और आचमन का मोहन नहीं त्याग पाते।
प्रशासन ने नहीं लिया सबक
जिला पशासन ने ब्रज चैरासी कोसी यात्रा में नौहझील क्षेत्र में हुए हादसे से कोई सबक नहीं लिया। इस हादसे को दबाने, तरह तरह से प्रचारित करने और मूल घटना से अलग लोगों का ध्यान बांटने के तो प्रयास किये गये लेकिन इस तरह के हादसे आगे न हों इसके लिए कोई प्रयास नहीं किया गया।
नहीं लगवाये चेतावनी बोर्ड
यह जानते और मानते हुए भी कि ब्रज के जिन कुण्डों में लाखों की संख्या में श्रद्धालु विभिन्न अवसरों पर स्नान और आचमन करते हैं ये कुण्ड खतरनाक स्तर पर प्रदूषित हो चुके हैं। आचनम अथवा स्नान नहीं करने के कोई श्रद्धालुओं को सचेत करने वाले कोई होर्डिंग या चेतावनी संकेतक जिला प्रशासन की ओर से कहीं नहीं लगावाये गये हैं।
तेज प्रताप यादव ने ब्रजयात्रा के बीमारों का हाल जाना
बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने वृंदावन के संयुक्त जिला अस्पताल में राधारानी ब्रजयात्रा के बीमार श्रद्धालुओं का हाल जाना। शनिवार को तेज प्रताप यादव अपने ब्रजवासी सखा पूर्व जेल विजिटर लक्ष्मण प्रसाद शर्मा के साथ बरसाना से सीधे वृंदावन सौ शय्या अस्पताल पहुंचे। श्रद्धालुओं की तबियत के बारे जानकारी ली। वहां मौजूद सीएमएस केके गुप्ता से कहा कि श्रद्धालुओं के उपचार में किसी भी कोताही न बरती जाए।













Related Items
MATHURA : ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव
MATHURA : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे मथुरा
MATHURA : प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर अधिकारियों की दौड़ भाग जारी