BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

विभागीय लापरवाही : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर किशोर की मौत

सौंख। विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते गांव विठ्टल नगर में एक किशोर की विद्युत हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। इससें गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुुंच गई।


मगोर्रा के गांव विठ्ठल नगर में शनिवार को 9 वर्षीय मोहित पुत्र रतन सिंह दोपहर करीब 12 बजे अपने घर के बरामदे में खेल रहा था। बालक खेलते-खेलते घर की छत पर पहुंच गया। तभी मकान की छत से उपर होकर गुजर रही विद्युत विभाग की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। और 9 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।

सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। जानकारी के अनुसार गांव विठ्ठल नगर में विद्युत विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते पूर्व में कई बार इस तरह के हादसे हो चुके है। कई बार विभागीय अधिकारियों को ग्रामीणों द्वारा अवगत करा दिया गया है। लेकिन अभी तक विद्युत विभाग की आंखेे नही खुली है।

इस बारे में एसडीओ बिजली शुभम अग्रवाल का कहना हैे कि गांव के कुछ मकानों से होकर एलटी लाइन गुजर रही है। जल्द ही हाईटेंशन विद्युत लाइन का हटा दिया जायेगा। थाना प्रभारी रोहन सिंह का कहना है कि मृतक का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More