BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : गांव के तालाब में मिला शव

मथुरा। रात को फोन पर बात करते करते घर से बाहर निकल गया। पत्नी रात भर लौटने का इंतजार करती रही। फोन भी बंद हो गया। सुबह गांव के ही तालब में उसकी लाश मिली।
 थाना छाता के गांव तरौली में बुधवार को एक व्यक्ति का शव तालाब में मिलने से गांव में खलबली मच गई। मृतक व्यक्ति के हाथ पीछे की तरफ बंधे हुए थे। मृतक व्यक्ति की पहचान गांव के ही गुड्डू (48) के रूप में हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि गुड्डू की हत्या कर शंव को यहां फैंका गया है। सूचना मिलने पर छाता पुलिस भी पहुंच गई। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजन  से पूछताछ की जा रही है। परिजन किसी रंजिश से इनकार कर रहे हैं।
गुड्डू मंगलवार रात दस बजे अपने घर खेत से लौटा था। तभी उसके पास एक कॉल आई। उसकी पत्नी गुड्डी देवी ने बताया कि उनके पति फोन पर बातचीत करते करते बाहर चले गए।
बुधवार सुबह जब ग्रामीण तालाब की तरफ गए तो किनारे पर ही गुड्डू का शव पड़ा मिला। उसके हाथ पीछे की तरफ बंधे हुए थे। सिर में चोट के निशान थे। गले पर भी निशान थे, जैसे गला दबाया गया हो। परिजनों का कहना है जब वह घर से गए थे तब उनके पास करीब 45 हजार रुपए भी थे, जो नही मिले हैं।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More