BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

डलब पेनकार्ड धारक प्रकरणः जांच में बीएसए ने 12 शिक्षकों को दी क्लीन चिट

सौंख। पिछले कई माह से जनपद में चल रहे डबल पेनकार्ड धारक शिक्षकों लेकर जांच में 12 शिक्षकों को निर्दोष मानते हुए वेतन भुगतान को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आदेश कर दिया है। इससें शिक्षक संगठन में खुशी की लहर है।


डबल पेनकार्ड धारक शिक्षकों की चल रही विभागीय जांच समिति ने 29 में से 12 शिक्षकों को निर्दोष मना है। इसे लेकर बीएसए चंद्रशेखर ने शासन के आदेश पर जांच समिति गठित की गई थी। जिसमें जनपद के 29 डबल पेनकार्ड धारक शिक्षक शामिल थे।

डबल पेनकार्ड धारक शिक्षकों की चार चरणों में विभागीय जांच हुई। जांच के दौरान शिक्षकों ने अपने समस्त साक्ष्य और शैक्षिक अभिलेखों सहित विभाग के समक्ष उपस्थित हुए। विभाग ने संघन जांच के उपरांत 12 शिक्षकों को प्रथम दृष्ट्रया निर्दोष मानते हुए जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने वित्तीय एंव लेखाधिकारी को 12 शिक्षकों का वेतन भुगतान अभिलंब करने का आदेश है।

इस आदेश से शिक्षकों में खुशी की लहर है। इस दौरान विभाग ने डोरीलाल शर्मा, विनीता वर्मा, गुरूप्यारी संत्सगी, अनिल कुमार, सुनील कुमार, दिनेश कुमार, वीना शर्मा, नीलम अरोड़ा, भारती, राकेश शर्मा, मिथलेश कुमारी, सुनीता कुमारी को बीएसए द्वारा क्लीन चिट दे दी है। और वित एंव लेखाअधिकारी कार्यालय का वेतन भुगतान के लिए आदेश कर दिया है। शिक्षक संघ के जिला सह संयोजक डोरी लाल शर्मा ने बताया कि हम शिक्षक पिछले तीन माह से वेतन भुगतान को लेकर काफी परेशान थे।

इसे लेकर कई बीएसए कार्यालय में समस्या से अवगत कराया था। विभाग ने जांच में 12 शिक्षकों को वेतन भुगतान के लिए निर्दोष मानते हुए वेतन भुगतान का आदेश दिया है। एंव समिति की जांच शासन को भेज दी गई है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More