BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

टुकड़े गैंग ने देश में भ्रम पैदा कियाः गोविंद

मथुरा। हमें कई वर्षों से कुछ लोगों के द्वारा अपने निजी स्वार्थों के लिए दिग्भ्रमित किया जा रहा है स यह टुकड़े गैंग के 70 से 80 तथाकथित बुद्धिजीवियों द्वारा भिन्न भिन्न तरीके से समय समय पर देश को तोड़ने की कोशिश की गई है। इनके द्वारा देश में गृह युद्ध जैसी स्थिति पैदा की गई है। लेकिन राष्ट्र भक्त देश प्रेमियों ने इनके मंसूबों को धराशायी कर दिया है।
  ये विचार मुख्यवक्ता विभाग प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मथुरा विभाग गोविंद  ने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ मथुरा के तत्त्वावधान में देव कोचिंग, बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज मथुरा में आयोजित नागरिकता संशोधन कानून क्यों? विषय पर आयोजित गोष्ठी में छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। विभाग प्रचारक ने बताया कि नागरिकता संशोधन कानून पर एक विशेष वर्ग की भावनाओं को भड़काकर कर टुकड़े गैंग के सदस्यों ने योजनाबद्ध तरीके से सार्वजिनक, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है और पुलिस पर हमले भी करवाये हैं। जबकि यह कानून किसी की नागरिकता को छीनता नही बल्कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू, सिक्ख, बौद्ध, जैन, ईसाई और यहूदियों को जो भारत में कई वर्षो से शरणार्थी जीवन जी रहे हैं, उन्हें नागरिकता देने का कानून है। विभाग प्रचारक ने छात्रों से आवाहन किया कि वह नागरिकता संशोधन कानून के बारे में समाज में फैलाये गये भ्रम को दूर कर भारत को शक्तिशाली राष्ट्र और विश्व गुरु बनाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें स उन्होंने ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए प्रेरणा लेने को भी कहा। गोष्ठी के मुख्य अतिथि मुकेश शर्मा, जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ मथुरा ने  कहा कि नागरिकता कानून को 1955 में कांग्रेस लायी थी। अब जब संसद ने इसे कानून का रूप दे दिया है, तो मुस्लिमों में भ्रम पैदा कर अब सड़क पर अराजकता का वातावरण क्यों पैदा किया जा रहा है। उन्होंने बच्चों को घर घर जाकर लोगों को सीएए कानून के बारे में सही जानकारी देने का आवाहन किया। इससे पूर्व गोष्ठी का शुभारंभ विभाग प्रचारक गोविंद, जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा एवं डा. भोले सिंह ने संयुक्त रूप से मां शारदे को माल्यार्पण एवं दीपक प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉव भोले सिंह प्रोफेसर जीएल बजाज, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के वीरेन्द्र सिंह कुशवाह, गोवर्धन दास गुप्ता, हरीओम गुप्ता, डा. देवदत्त शर्मा, डा. गोपाल शर्मा, अनिल वर्मा, डा. दीपक अग्रवाल, तेजपाल शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। गोष्ठी का संचालन डॉव देवदत्त शर्मा ने एवं धन्यवाद ज्ञापन डा. अनिल वर्मा ने किया।  

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More