BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

HYDERABAD GANG RAPE MURDER: मुठभेड़ की जांच करने पहुंची एनएचआरसी टीम

हैदराबाद। हैदराबाद में महिला पशुचिकित्सक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के सभी चार आरोपी शुक्रवार तड़के पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए और अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की एक तथ्यान्वेषी टीम इसी मुद्दे की जांच करने शनिवार को तेलंगाना पहुंच गई हैं। NHRC की टीम महबूबनगर सरकारी अस्पताल पहुंची, यहां आरोपियों के शव रखे गए हैं।

दो-सदस्यीय टीम के इसके बाद हैदराबाद से लगभग 50 किलोमीटर दूर शादनगर के पास चटनपल्ली गई हैं, जहां पुलिस के साथ मुठभेड़ में ये चारों आरोपी मारे गए।
सूत्रों ने कहा है कि सबसे पहले टीम 'मुठभेड़' स्थल का निरीक्षण करेगी और ऐसा इस घटना में शामिल पुलिस अधिकारियों से संबंधित जानकारी को एकत्रित करने के मद्देनजर किया जाएगा।

इसके बाद टीम सरकार द्वारा संचालित उस अस्पताल का दौरा करेगी, जहां शुक्रवार शाम को इन चार आरोपियों के शवों का परीक्षण करने के पश्चात उन्हें संरक्षित कर रखा गया है। एनएचआरसी ने शुक्रवार को हुई इस घटना का संज्ञान लेते हुए इस पर जांच के आदेश दिए। आयोग ने कहा है कि यह मुठभेड़ एक चिंता का विषय है और इसकी सावधानी से जांच किए जाने की आवश्यकता है। आयोग ने महानिदेशक (जांच) को तथ्यों का पता लगाने और घटनास्थल की जांच करने के लिए तुरंत एक टीम भेजने को कहा। आयोग के जांच प्रभाग की टीम का नेतृत्व एक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) करेंगे। मानवाधिकार आयोग का यह भी मानना है कि पुलिसकर्मी आरोपियों द्वारा अंजाम दी जाने वाली इस तरह की संभावित घटना को लेकर सतर्क और तत्पर नहीं थे, जिसके कारण चारों की मौत हो गई।

आयोग ने कहा कि जांच के दौरान पुलिस द्वारा इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था और सक्षम अदालत द्वारा मामले में फैसले को सुनाया जाना अभी बाकी था। यदि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति वाकई में दोषी हैं, तो उन्हें सक्षम अदालत के निर्देशानुसार कानून के मुताबिक दंडित किया जाना था।

 

 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More