BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

अपराधी यथाशीघ्र सलाखों के पीछे होंगे

मथुरा। प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकान्त शर्मा ने बरारी के शहीद हुए पुलिस कर्मी जितेन्द्र कुमार के घर जाकर उन्हें प्रमाण पत्र देते हुए कहा कि जितेन्द्र कुमार का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा। अपराधी यथाशीघ्र सलाखों के पीछे होंगे। प्रदेश सरकार एवं पुलिस प्रशासन ने अनेकों टीम बनाकर अपराधियों के पीछे लगी हुई हैं। उन्होंने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिये हैं, जब तक अपराधी न पकड़ा जाये, तब तक वापस न आयें।


श्री शर्मा ने कहा कि जितेन्द्र कुमार ने कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए एवं अपराधियों से संघर्ष करते हुए अपने प्राणों का न्यौछावर किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा एक करोड़ की आर्थिक सहायता दी है, जिसमें 50 लाख उनकी मातारानी देवी को स्टेट बैंक के खाता में 50 लाख उनके पिता जी तीर्थपाल को स्टेट बैंक के खाता में दिया गया है।


कार्यक्रम में उपस्थित जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने अवगत कराया कि 50-50 लाख  का भुगतान ई-पेयमेन्ट के माध्यम से वाचउस संख्या-बी-22350011 द्वारा दिन6 जुलाई 2020 को भुगतान किया गया है, जिसका प्रमाण पत्र ऊर्जामंत्री जी द्वारा उनके माता-पिता को दिया गया है। उन्होंने बताया कि जितेन्द्र कुमार बिकरू तहसील बिलौर थाना चैबेपुर कानपुर नगर में 02ध्03 जुलाई की रात्रि में बदमाशों से मुठभेड़ करते हुए शहीद हुए थे, जिनके बलिदान को सदैव याद रखा जायेगा।


इस अवसर पर विधायक बल्देव पूरन प्रकाश, गोवर्धन विधायक ठाकुर कारिन्दा सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ0 गौरव ग्रोवर, डिप्टी कलेक्टर राजीव उपाध्याय, तहसीलदार सदर नीरज शर्मा, सीओ रिफाइनरी जितेन्द्र सिंह सहित अन्य लोगों ने भी शौक व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिवार को सांत्वना प्रदान की।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More