देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। कान्हा की नगरी को कोरोना से बचाने के लिए हर जतन किया जा रहा है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। मंदिरों को बंद कर दिया गया है। धार्मिक नगरी होने की वजह से इसके बाद भी यहां लोगों का आवागमन बना हुआ था। अब जनपद की सीमाओं को दूसरे राज्यों के लिए पूरी तरह से सील कर दिया गया है। राजस्थान सीमा के और भी कई प्रमुख मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। इसमें गोवर्धन मार्ग, कोसी-छाता और बरसाना मार्ग भी शामिल है। जनपद के सभी मार्गों पर रोडवेज को छोडकर किसी भी अन्य प्राइवेट वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। गोवर्धन परिक्रमा की राजस्थान सीमा को भी सील कर दिया गया है। यहां तक कि देहात क्षेत्र के संपर्क मार्गों पर भी नजर रखी जा रही है। ग्राम प्रधानों को भी सतर्क कर दिया गया है। वह बाहर से आने वाले किसी भी व्यक्ति की तत्काल सूचना दें। बाहर से आने वाले लोगों की टोह ली जा रही है।
गोवर्धन में शनिवार को ही कस्बा व गिरिराज जी की परिक्रमा में जनता कर्फ्यू जैसे हालात दिखाई दिए। शुक्रवार को राजस्थान सीमा में डीग प्रशासन द्वारा परिक्रमा रोके जाने के बाद ही दूसरे दिन शनिवार को मथुरा प्रशासन ने दानघाटी मंदिर परिक्रमा के शुरुआती पड़ाव पर ही बैरियर लगाकर गिरिराज जी की पैदल परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं को लौटाना शुरू कर दिया।
जबकि प्रदेश के दूसरे हिस्सों से जोडने वाले संपर्क मार्गों पर भी चैकसी बढा दी गई है। हरियाणा, राजस्थान से जुड़ रहे मुख्य मार्गों को सील करने के साथ आगरा, अलीगढ़, हाथरस को जाने वाले मार्ग पर निगरानी बढ़ा दी है। जिले की सभी एंट्री प्वाइंट पर बैरियर लगाते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। भरतपुर मार्ग स्थित जनपद सीमा पर बैरियर लगा दिए गए हैं। हाथरस, अलीगढ़, खैर और सादाबाद की ओर जाने वाले मार्गों पर भी निगरानी बरती जा रही है। इस व्यवस्था से फिलहाल रोडवेज की बसों को ही संचालन की छूट है। गैर राज्यों के लोगों की जनपद में एंट्री रोक दी गई है। रविवार को प्रधानमंत्री ने जनता कर्फ्यू का आह्वान किया है। नेशनल हाईवे-2 पर दिल्ली की ओर प्राइवेट वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। यहां हरियाणा की सीमा से जुड़े कोटवन पर बैरियर लगाते हुए पुलिस तैनात कर दी है। इसी तरह आगरा की ओर रैपुराजाट पर भी बैरियर लगाते हुए हाईवे सीमा सील कर दी है। एसएसपी डा.गौरव ग्रोवर का कहना है कि कोरोना वायरस को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश सरकार ने जारी किए हैं। इस पर डीएम मथुरा के आदेश पर पड़ोसी जनपद और राज्यों से जुड़ी सभी सीमाओं को सील कर दिया है। सभी प्रमुख मार्गों पर पुलिस तैनात कर दी गई है। सिर्फ रोडवेज बसों को ही आवागमन की छूट दी जा रही है।
जनपद के सभी न्यायालय 28 तक बंद
जनपद न्यायाधीश साधनारानी ठाकुर के अनुसार जनपद के सभी न्यायालय, जिसमें बाह्य न्यायालय छाता और मांट भी 28 मार्च तक बंद रहेंगे। इस अवधि में रिमांड कार्य व गिरफ्तार अभियुक्तों के जमानत संबंधी कार्य अवकाश दिवसों की भांति रिमांड मजिस्ट्रेट द्वारा संपादित किए जाएंगे।













Related Items
जनपद में इस साल फसल अवशेष जलाने की कुल 84 घटनाएं पकड़ी गई हैं
MATHURA : जनपद में पीछे नंबर प्लेट पे प्रेस लिखी हुई तमाम बाइक खुले आम घूमती हुई
बिहार के गया में 4 विदेशी कोरोना संक्रमित पाए गए