BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : कोरोना पॉजिटिव की मौत, प्रोटोकॉल के तहत हुआ अंतिम संस्कार

मथुरा। कान्हा की नगरी में डेढ रेट डरा रहा है। कोरोना पाॅजिटिव मामलों के सापेक्ष जितनी जान गई हैं वह असहज करने वाला है। मंगलवार को एक और कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आने के बाद कुल कोरोना पाॅजिटिव की संख्या 51 हो गई है। जनपद में अब तक 5 कोरोना पाॅजिटिव की मौत हो चुकी है। औसतन 8.5 पाॅजिटिव के सापेक्ष एक  मृत्यु का आंकडा भयावह है। हालांकि जिला प्रशासन घटे हुए आंकडे के साथ यह संख्या 5 बता रहा है। इसके हिसाब से भी करीब 10 कोरोना मरीज पर एक की मौत कम डरावनी नहीं है। 14 मई को गोकुल निवासी वृद्ध को तबियत बिगड़ने पर फरीदाबाद के सर्वोदय अस्पताल में भर्ती किया गया था। जांच के बाद 16 मई को रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। दो दिन पूर्व उन्हें छाता के केडी मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 एल-2 आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। जहां देर रात उनकी मृत्यु हो गई। आनन-फानन में विभाग की टीम ने वृद्धा को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर उनके परिवार को क्वारंटीन कर दिया था। वहीं मंगलवार की सुबह वृद्ध का गोकुल के घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार गोकुल के श्मशान घाट पर कर दिया गया। उनकी अंतिम यात्रा में परिवार के 4 लोग शामिल हुए। 
सीएमओ डाॅ. संजीव यादव ने बताया कि जिले में अब तक मरने वालों की संख्या 5 है। जबकि कुल 51 संक्रमित हैं। 21 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जिला प्रशासन आगरा में हुई मथुरा के एक पाॅजिटिव की मौत को नहीं गिन रहा है।

चेयरमैन ने किया गोकुल में अंतिम संस्कार का विरोध
कोरोना पाॅजिटिव का अंतिम संस्कार गोकुल में किये जाने का विरोध चेयरमैन संजय दीक्षित ने किया। उन्हों ने एक वीडियो भी जारी किया जिसमें वह गोकुलवासियों की चिंता करते हुए कोरोना पाॅजिटिव का संस्कार गोकुल से बाहर करने की बात कह रहे हैं।

कठौती कुआं क्षेत्र में महिला मिली पाॅजिटिव
शहर के कठौती कुआं में 60 वर्षीय महिला में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। महिला को सांस लेने में दिक्कत होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां कोरोना की जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई। देर रात आई रिपोर्ट के बाद महिला को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। महिला के परिवार के छह सदस्यों को भी क्वारंटाइन किया गया है। उनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More