देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। रेलवे लाइन पर शवों का मिलना जारी है। रेलवे ट्रैक पर मिलने वाले शवों के मामलों में पुलिस लगातार प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान कर चल रही है। महिला और पुरूष के शव रेलवे लाइन पर क्षति विक्षत अवस्था में मिले। पुलिस के अनुशार यह भी प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला है। कोसीकलां क्षेत्र के अंतर्गत हताना के निकट ट्रेन से कटकर एक महिला और पुरुष ने जान दे दी। पुलिस इसे प्रेम संबंध का मामला बता रही है।
कोसीकलां के गांव हताना निवासी कन्हैया की पत्नी कुंती और उसके चाचा के पुत्र पीतांबर शुक्रवारक को अपने-अपने घर से गायब हो गए थे। सुबह ग्रामीणों को सूचना मिली कि कोटवन बाॅर्डर के समीप रेल पटरी पर एक महिला और पुरुष के शव पड़े हुए हैं। ग्रामीणों ने पहुंच कर दोनों की शिनाख्त कुंती और पीतांबर के रूप में की। दोनों रिश्ते के देवर भाभी थी। उनके बीच गहरे संबंध भी थे। खुदकुशी के कारण भी इन संबंधों को लेकर दोनों के परिवार के बीच कलह पैदा हो गई थी।
दोनों के संबंधों को लेकर परिवारों में थी कलह
कोटवन पुलिस चैकी प्रभारी राजकुमार पंवार ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी दोनों के घरवालों को हो गई थी। इसको लेकर आपस में भी दोनों परिवारों के बीच अंदर ही अंदर कलह की स्थिति पैदा हो गई थी।
रिश्ते में दोनों देवर भाभी लगते थे। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्वजनों से जानकारी ली जा रही है। दोनों के फोन की कॉल डिटेल भी निकाली जा रही है। दोनों की खुदकशी के बाद दोनों के परिवारों में विवाद की स्थिति भी बन गई है। उनके बीच गहरे संबंध भी थे। कुंती के पति एवं पीतांबर की पत्नी से भी पूछताछ की जा रही है। दोनों के संबंधों की और पड़ताल भी हो रही है।
-श्रीशचंद्र, एसपी देहात
एक सितम्बर को मिले थे युवक युवती के शव
एक सितम्बर को यमुनापार इलाके के रेलवे पुल के पास तिवारीपुरम के निकट रेलवे ट्रैक लड़के और लड़की के शव बरामद हुए थे। दोनों की उम्र 16 से 17 साल के बीच थी। किशोर शिवकुमार और किशोरी प्रियंका बताया जा रहा है कि दोनों देर रात अपने अपने घर से अचानक गायब हो गए थे। सुबह रेलवे ट्रैक पर दोनों के शव मिले। यमुनापार लक्ष्मीनगर में रेलवे ट्रैक के पास 23 वर्षीय स्थानीय युवक का शव मिला था। पुलिस ने इसे भी आत्महत्या करार दे दिया, जबकि परिजन हत्या किये जाने का आरोप लगा रहे थे।
गंग नहर में मिला महिला का शव
थाना राया क्षेत्र के अंतर्गत मांट ब्रांच गंग नहर में एक अज्ञात महिला का भोलगढ़ ब्रिज के समीप शव मिला है। सुबह ग्रामीणों ने शव को देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर राया थाना प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा, मोहनलाल यादव घटना स्थल पर पहुच गए और महिला के शव को गंग नहर से निकलवा कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया













Related Items
PM Modi to launch Bengaluru Suburban railway project: Karnataka CM
OMG! MIKA SINGH’S MANAGER FOUND DEAD