देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। विद्युत विभाग के कृष्णा नगर और कैंट स्थित बिजली घर पर ऐसे उपभोक्ताओं की लम्बी लाइन प्रतिदिन लग रही है जिनके बिजली कनेक्शन बकाया बिल जमा नहीं होने पर काट दिये गये हैं। इनमें से बडी संख्या में वह उपभोक्ता हैं जिनके यहां स्मार्ट मीटर लगाये गये हैं। विद्युत विभाग के कार्यालयों पर जुट रही भीड अधिकारियों से उलझ रही है। इन लोगों का कहना है कि वह बिल जमा करने को तैयार हैं। वह लगातार बिल जमा करते रहे हैं, विभाग की ओर से गलत ढंग से बढे हुए बिल भेज दिये गये हैं। इन्हें सही कराने के लिए उन्होंने कार्यालय पर संपर्क भी किया जब तक बिल सही होते उनका विद्युत कनेक्शन काट दिया गया। अब इसे जोडने के लिए साढे सात सौ रूपये जमा करने की बात कही जा रही है। जबकि वह लगातार बिल अदां करते रहे हैं। विभाग की गलती की वजह से वह बिल जमा नहीं कर सके, कार्यवाही विभागीय कर्मचारियों पर होने चाहिए थी उल्टे उनके उपर ही जुर्माना ठोका जा रहा है। वहीं कुछ लोगों का कहना था कि जितनी यूनिट बन रही हैं, उन यूनिटों के हिसाब से वह जितना बिल बनता है उसे जमा करने को तैयार हैं लेकिन मीटर का बढा हुआ लोड दिखा कर बेहिसासब बिल भेज दिया गया है। उनके मीटर का लोड भी उन्हें बिना बताये ही बढा दिया गया है। जबकि उनके घर का लोड उतना ही है जितना पहले था और मीटर में रीडिंग भी पहले जितनी ही आ रही हैं, अब लोड कैसे बढ गया यह विभाग बताने को तैयार नहीं हैं। लोगों की इन बातों पर अधिकारियों और विभागीय कर्मचारियों के साथ तकरार भी हो रही है। लोगों का कहना है कि विभाग मनमानी कर रहा है। यहां तक उन्हें कोई यह बताने को भी तैयार नहीं है कि उन्हें जो बिल भेजा गया है उसका स्टेटस क्या है। अधिकारी बात करने की बजाय पहले उन्हें बिल जमा करने की नशीहत देकर टकरा रहे हैं।
इस बारे में जब विभाग के छावनी क्षेत्र स्थित कार्यालय पर एकाउंटेंट विनेश और मुनीस से बात की गई तो वह खुद इससे परेशान नजर आये। दोनों एकाउंटंेट का कहना था कि वह खुद बिल सही करने में सुबह से शाम तक परेशान रहते हैं।













Related Items
टेलीकॉम सेक्टर में केंद्र सरकार के बड़े संरचनात्मक सुधारों से 5जी, रोजगार, विकास, प्रतिस्पर्धा और उपभोक्ता हित के मार्ग प्रशस्त
राशन लेने के लिए प्रत्येक उपभोक्ता को मशीन पर लगाना होता है अंगूठा
विद्युत विभाग : गलती विभाग की, पेनल्टी भुगत रहे उपभोक्ता