BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

विद्युत विभाग : गलती विभाग की, पेनल्टी भुगत रहे उपभोक्ता

मथुरा। विद्युत विभाग के कृष्णा नगर और कैंट स्थित बिजली घर पर ऐसे उपभोक्ताओं की लम्बी लाइन प्रतिदिन लग रही है जिनके बिजली कनेक्शन बकाया बिल जमा नहीं होने पर काट दिये गये हैं।  विद्युत विभाग के कार्यालयों पर जुट रही भीड अधिकारियों से उलझ रही है।

इन लोगों का कहना है कि वह बिल जमा करने को तैयार हैं। वह लगातार बिल जमा करते रहे हैं, विभाग की ओर से गलत ढंग से बढे हुए बिल भेज दिये गये हैं। इन्हें सही कराने के लिए उन्होंने कार्यालय पर संपर्क भी किया जब तक बिल सही होते उनका विद्युत कनेक्शन काट दिया गया।

अब इसे जोडने के लिए साढे सात सौ रूपये जमा करने की बात कही जा रही है। जबकि वह लगातार बिल अदां करते रहे हैं। विभाग की गलती की वजह से वह बिल जमा नहीं कर सके, कार्यवाही विभागीय कर्मचारियों पर होने चाहिए थी उल्टे उनके उपर ही जुर्माना ठोका जा रहा है।

वहीं कुछ लोगों का कहना था कि जितनी यूनिट बन रही हैं, उन यूनिटों के हिसाब से वह जितना बिल बनता है उसे जमा करने को तैयार हैं लेकिन मीटर का बढा हुआ लोड दिखा कर बेहिसासब बिल भेज दिया गया है। उनके मीटर का लोड भी उन्हें बिना बताये ही बढा दिया गया है।

जबकि उनके घर का लोड उतना ही है जितना पहले था और मीटर में रीडिंग भी पहले जितनी ही आ रही हैं, अब लोड कैसे बढ गया यह विभाग बताने को तैयार नहीं हैं। लोगों की इन बातों पर अधिकारियों और विभागीय कर्मचारियों के साथ तकरार भी हो रही है।

लोगों का कहना है कि विभाग मनमानी कर रहा है। यहां तक उन्हें कोई यह बताने को भी तैयार नहीं है कि उन्हें जो बिल भेजा गया है उसका स्टेटस क्या है। अधिकारी बात करने की बजाय पहले उन्हें बिल जमा करने की नशीहत देकर टकरा रहे हैं।


इस बारे में जब विभाग के छावनी क्षेत्र स्थित कार्यालय पर एकाउंटेंट विनेश और मुनीस से बात की गई तो वह खुद इससे परेशान नजर आये। दोनों एकाउंटंेट का कहना था कि वह खुद बिल सही करने में सुबह से शाम तक परेशान रहते हैं।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More