देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। उन्नाव कांड पर राजनीति अभी थमती नजर नहीं आ रही है। लगातार दूसरे दिन विपक्ष ी पार्टियों के धरना प्रदर्शनों का दौर जारी रहा। कांग्रसियों ने लखनउ में भाजपा कार्यालय के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में रविवार को विकास बाजार स्थित गांधी प्रतिमा के नीचे धरना दिया। इस दौरान भाजपा की प्रदेश सरकार पर कानून व्यवस्था को नहीं सम्हालपाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से स्तीफे की मांग तक कर डाली। विनेश सनवाल ने कहाकि प्रदेश में कानून का राज नहीं रह गया है। यह सरकार लोगों के चहरे पर खौफ देखना चाहती थी, वह अब साफ नजर आ रहा हैं। अपराधी मस्त और आमआदमी खौफ जदा है। पूर्व चेयरमैन बिट्टू उपाध्याय ने कहाकि इस सरकार की मंश अब लोगों के सामने आ चुकी है। लूट खसूट वाली इस सरकार को जनता अब बर्दास्त करने नहीं जा रही है। हर ओर आमआदमी के अधिकारों का हनन हो रहा है। जिलाध्यक्ष दीपक चैधरी ने कहाकि हमारी यह लडाई लम्बी चलेगी, जब तक हम इस सरकार को उखाड नहीं फैंकेंगे चैन से नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहाकि हमें पता है हमारे उपर बहुत से अत्याचार होंगे हम अपनी जनता के लिए हर अत्याचार सहन करेंगे लेकिन इन अत्याचारियों को अत्याचार करने के लिए खुला नहीं छोडेंगे। इस दौरान बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे और नारेबाजी की। इससे पहले शनिवार को सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था, पुलिस ने सपफाईयों को हिरासत में ले लिया था।













Related Items
विपक्ष के विरोध के बीच वित्त विधेयक लोकसभा में पारित
पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने सरपंचों पर लाठीचार्ज की निंदा की
भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने कलेक्ट्रेट पर किया विरोध प्रदर्शन