BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : कांग्रेस ने भी भरी हुंकार

मथुरा। लम्बे समय बाद कांग्रेसियों के चहरे पर पुरानी रौनक नजर आ रही है। कई वर्षों से आलाकमान के निर्देश पर होने वाले आंदोलनों में खानापूर्ति तक सिमटी रही जिला कांग्रेस अब  दम दिखने का दंभ भर रही है।
युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ओमबीर सिंह यादव ने दावा किया है कि पार्टी संघर्षशील युवाओं को तलाश और तरास रही है। पार्टी ने 2022 के चुनाव की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। पार्टी के अंदर युवाओं की जिम्मेदारी और भागीदारी सुनिश्चित कर दी गई है। पार्टी एक एक गांव का दौरा कर किसान, युवा और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करेगी। ओमबीर सिंह यादव स्थानीय होटल में युवक कांग्रेस के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।
प्रदेश अध्यक्ष ओमबीर यादव ने मथुरा में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ही जनपद के नये और पुराने कद्दावर कांग्रेसियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने एक तरफ जहां जिला युवक कांग्रेस यूटिन को युवाओं के बीच गहरी पैठ बनाने के मंत्र दिय वहीं जनपद के वरिष्ठ कांग्रेसियों के अनुभव का लाभ उठाने के लिए समस्य के साथ काम करने की नसीहत भी दी।
इस दौरान प्रदेश महामंत्री और जिला प्रभारी सागर शर्मा, पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर उपाध्याय, मलिक अरोड, मोहन सिंह, जिलाध्यक्ष दीपक चैधरी, गिरधारीलाल पाठक आदि भी मौजूद रहे।
 दूसरी ओर कलक्ट्रेट पर जुटी भीड और कार्यकर्ताओं के उत्साह ने जहां खांटी कांग्रेसियों को सुखद अहसास कराया वहीं कई कांग्रेस कार्यकर्ता इस भीड को देख कर अचंभित थे। किसान, युवा और व्यापारियों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश व्यापी आह्वान पर कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। मुख्य संगठन के बाद युवक कांग्रेस ने भी दम भरा है। युवक कांग्रेस ने युवाओं में पार्टी की पैठ गहरी करने की रणनीति तैयार की है। इसके लिए गुरूवार को उत्तर प्रदेश युवक कांग्रेस के

देहात में पैर पसार रही पार्टी
हाल ही में कांग्रेस के अंदर पार्टी संगठन के स्तर पर बडे फेरबदल हुए हैं। जिलाध्यक्ष दीपक चैधरी को बनाया गया है। इसका असर पार्टी के अंदर दिखने लगा है। अभी तक शहर तक सिमटी रही कांग्रेस के अंदर इसका असर दिखने लगा है। लम्बे समय बाद यह देखने को मिला कि कांग्रेस के किसी प्रदर्शन मंे देहात से भी लोग पहुंचे।

शहर तक सिमटा है पार्टी का वजूद
पार्टी की जडें देहात क्षेत्र में लगभग सूख चुकी हैं। इस बात से खुद वरिष्ठ कांग्रेसी भी इनकार नहीं करते हैं। जिलाध्यक्ष दीपक चैधरी भी इस बात को महसूस कर रहे हैं, इस लिए अपनी कार्यकारिणी गठन से पहले वह बेहद सतर्क हैं। कभी एकछत्र राज करने वाली पार्टी की हालत यह है कि विधान सभा चुनाव में पत्याशी तक खडे नहीं कर पाती थी।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More