देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। मथुरा के कांग्रेसियों का एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के साथ आगरा के पीडित किसान परिवार से मिला और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
ज्ञात रहे कि आगरा के बाह क्षेत्र के गांव हिगोंट खेरा में गरीब किसान राकेश कुशवाह ने आत्महत्या कर ली थी। बताया जा रहा है कि फसल को जंगली आवारा पशुओ के द्वारा खराब कर दिया गया था। युवक किसान कर्जा से व्यथित था और फसल नष्ट होने से वह टूट गया था। इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। गमगीन परिजनों के साथ संवेदना व्यक्त करने के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में मथुरा के कांगेसियों का एक प्रतिनिधि मंडल आगरा पहुंचा।
आगरा से लौटने के बाद महानगर अध्यक्ष पं.उमेश शर्मा ने बताया कि कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व ने पीडित परिवार को हर तरह की मदद का भरोसा दिया। किसान आवारा पशुओं के आतंक से परेशान है किसानों की रात खेतों पर कट रही है। सरकार किसानों की सुनने को तैयार नहीं है। किसान कर्ज से घिर रहे हैं और आत्महत्या कर रहे हैं। प्रदेश में किसानों की हालत बेहद खराब है। कांगे्रस किसानों के साथ खडी है और हर स्तर पर किसानों के लिए संघर्ष करेगी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश महासचिव पं. योगेश दीक्षित, महानगर अध्यक्ष उमेश शर्मा, प्रदेश सचिव मुकेश धनगर, प्रदेश सचिव अमित सिंह, दिनेश सनवाल वाल्मीकि, मनोज दीक्षित, देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।













Related Items
उत्तर प्रदेश में तकनीकी शिक्षा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा टाटा टेक्नोलॉजीज
हिमाचल प्रदेश के सीएम की केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से मुलाकात, बारिश से हुए नुकसान पर चर्चा
किसान, युवा, महिला एवं मजदूर के उत्थान में कारगर हो रहा पखवाड़ा, ग्रामीणों की राह हो रही आसान : भजनलाल शर्मा