BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : कांग्रेस गांवों में तलाश रही वजूद

मथुरा। शहर तक सिमटी कांगे्रेस अब गावों की गलियों में अपना वजूद दोबारा तलाश रही है। इसके लिए किसानों को जरिया बनाने का फैसला लिया गया है। तीन मार्च को कांग्रेस की प्रस्तावित किसान जनजागरण रैली के बहाने कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता गांव की ओर चल पडे हैं। कांग्रेस किसानों के बीच पकड बनाने को बूेताब नजर आ रही है। पार्टी किसानों से जुडे किसी भी मद्दे पर पीछे हटना नहीं चाहती इसी रणनीति के तहत प्रदेश स्तरीय इस कार्यक्रम के तहत किसानों के साथ तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक तहसील में अलग से टीम बना कर काम शुरू किया गया है। मांट विधानसभा के मांट और नौहझील ब्लाक में किसान जनजागरण का काम तेजी से चल रहा है। किसान जन जागरण अभियान के मथुरा जिला प्रभारी अनिल सोलंकी, भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व समन्वयक सुनीत कुमार मधुर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने किसानों के मध्य जाकर किसान जनजागरण अभियान के उद्धेश्यों को रखा और किसान मांग पत्र भरवाए। इसके साथ तीन मार्च को मांट तहसील पर होने वाले तहसील स्तरीय विशाल प्रदर्शन के लिए भी किसानों से सम्पर्क किया। इस मौके पर पूर्व जिला कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चकलेश्वर, सुनील उपाध्याय, सतीश शर्मा, गंगाशरण दीक्षित, हरीओम् उपाध्याय, अमित पाठक, आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More