BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करायें : जिलाधिकारी

मथुरा। शहर में प्रीप्रूअर योजना के तहत कराये जा रहे कार्यों की गति से डीएम संतुष्ट नजर आये। योजना के कार्यों के लिए एमवीडीए को कार्यदायी संस्था बनाया गया है। अब तक इस योजना के अंतर्गत 60 प्रतिशत कार्य पूरे हो चुके हैं।


जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने शुक्रवार को प्रीप्रूअर मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। जिसमें मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नगेन्द्र प्रताप ने जिलाधिकारी को बताया कि इस योजना के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यों में 60 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गये हैं तथा शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर लिया जायेगा।


श्री मिश्र ने निर्देश दिये कि विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने विकास कार्यों पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि इसी प्रकार शेष कार्यों को यथाशीघ्र पूरा किया जाये, जिससे आम जनता को हो रही परेशानियों से छूटकारा मिल सके।


इसके पश्चात जिलाधिकारी ने सौ सैय्या अस्पताल वृन्दावन का निरीक्षण किया, जिसमें साफ-सफाई, कोरोना वायरस के अलावा अन्य बीमारियों से ग्रसित मरीज के देखभाल करने के निर्देश दिये।


जिलाधिकारी ने वृन्दावन सीएमएस को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी मरीज को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए और मरीजों को आवश्यक रूप से देखा जाये। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आने वाले मरीजों से अच्छा व्यवहार किया जाये तथा उनका पूरा हालचाल जाना जाये, जिससे मरीज महसूस करंे कि चिकित्सक आम जनता की परेशानियों को सुनता एवं समझता है।


श्री मिश्र ने सीएमएस से जानकारी ली कि अस्पताल में दवा एवं अन्य वस्तुओं की कोई कमी तो नहीं है या अन्य कोई उपकरण खराब हो गया हो, जिससे मरीजों को न देखा जा रहा हो। इस पर सीएमएस द्वारा बताया गया कि सभी दवा एवं उपकरण उपलब्ध हैं और मरीजों के स्वास्थ्य को भलीभांति जांचा जा रहा है तथा गंभीर मरीज को अस्पताल में भर्ती भी किया जा रहा है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More