BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : सीएमओ की अदला-बदली

मथुरा। मथुरा और मुरादाबाद के सीएमओ की अदलाबदली की गई है। मुरादाबाद में सीएमओ पद पर तैनात रहे डा.संजीव यादव को मथुरा का नया मुख्य जिला चिकित्साधिकारी बना कर भेजा गया है। मथुरा के सीएमओ डा. शेर सिंह को इसी पद पर मुरादाबाद स्थानांतरित किया गया है।
जहां तक कोरोना पर प्रभावी कार्यवाही का सवाल है मुरादाबाद में सकं्रमण मथुरा की तुलना में कहीं ज्यादा फैला है। बुधवार को मुरादाबाद में कोरोना के आठा पाॅजिटिव मिलने के बाद कोरोना पाॅजिटिव की कुल संख्या 133 पहुंच गई जबकि मथुरा में बुधवार तक यह संख्या 48 पर थी।
यूपी में 2.63 फीसदी तो मुरादाबाद में 3.43 कोरोना संक्रमण फैलने की दर रही है। मुरादाबाद जिला कोरोना संक्रमण की दृष्टि से कतई सुरक्षित नहीं रहा है। उत्तर प्रदेश में संक्रमण की दर सैंपलिंग के अनुपात में 2.63 फीसदी और देश में 4.26 फीसदी है। सैंपलिंग बढ़ने पर संक्रमित केस भी बढ़ने की संभावना है। ऐसे में मथुरा में कोरोना की स्थिति मुरादाबाद से कहीं बेहतर है। मथुरा में कोरोना पाॅजिटिव की संख्या 48 है। सबसे पहले सील किये गये ओल और मस्जिद क्षेत्र को खोल दिया गया है। बावजूद इसके कोरोना काल में मथुरा के सीएमओ रहे डा.शेर सिंह की कार्ययोजना और सक्रियता विवादों में रही थी।  
वृंदावन सीएचसी में कोरोना पाॅजिटिव महिला की देखभाल के दौरान वार्ड ब्वाय कोरोना पाॅजिटिव हो गया था। इसके बाद सीएमओ के उपर कई आरोप लगे थे। सीएमओ डा. शेर सिंह के खिलाफ कई चिकित्सकों ने भी बयान दिये थे। कई अधिकारी भी उनकी कार्यशैली से नाराज थे। जिस समय आगरा में कोरोना संक्रमण लगातार फैल रहा था। 36 चिकित्सक जिनमें कई एसीएमओ भी थी लगातार आगरा से अपडाउन कर रहे थे। इन्हें हिदायत भी दी गई लेकिन यह क्रम जारी रहा और चिकित्सक अपडाउन करते रहे। जिलाधिकारी की सख्ती के बाद ही अपडाउन रूका। एक निजी हास्पीटल को नोटिस भेजे जाने को लेकर भी सीएमओ की स्थिति ढुलमुल रही थी। सीएमओ डा.शेर सिंह ने मीडिया को बताया कि इस निजी बडे हास्पीटल ने कोरोना की जांच में मानकांे का पालन नहीं किया है और हास्पीटल को नोटिस दिया गया है। दूसरी ओर हास्पीटल की ओर से इस तरह के किसी भी नोटिस से साफ इनकार कर दिया। हास्पीटल की ओर से प्रतिनिधि जिलाधिकारी से भी मिले और स्थिति साफ की। इसके बाद सीएमओ डा.शेर सिंह बैकफुट पर आ गये और मामले पर चुप्पी साध ली थी। अब देखाना यह है कि जब मथुरा में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ रहा है, नवागत सीएमओ संजीव कुमार कैसे रूख अपनाते हैं। मथुरा में जो स्थिति डा.शेर सिंह की रही है, कमोबेश यही स्थिति मुरादाबाद में सीएमओ रहते हुए डा.संजीव यादव की भी रही। अब अदलाबदली से मथुरा को कितना फायदा मिलता है यह कुछ दिन बाद ही पता चलेगा।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More