देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। सडक पर उतर कर आंदोलन करने का माद्दा रखने वाले राजनीतिक दलों के लोग अब अब दलगत राजनीति से बाहर निकल कर एक मंच पर जुट रहे हैं। अलग अलग राजनीतिक दलों में सक्रिय लोगों ने महानगर विकास समिति के नाम से संगठन का गठन कर बिजली की बढी दरों का विरोध करने का फैसला लिया है। समिति ने पहला प्रदर्षन होली गेट पर किया। समिति में सपा, कांग्रेस, रालोद जैसे राजनीतिक संगठनों के अलावा समाजसेवी भी सामिल हो रहे हैं। इन लोगाों का मानना है कि राजनीतिक दलों के अपने नजरिये हो सकते हैं लेकिन हमें अपने शहर के लोगों के बीच रहना है और उनकी समस्याओं को उठाना है इस लिए इस मंच का गठन किया गया है।
महानगर विकास समिति के पदाधिकारियांे ने बिजली की बढी दरों के विरोध करते हुए अपना पहला प्रदर्शन होली गेट पर किया। इन लोगों का आरोप है कि विद्युत विभाग लोगों का उत्पीडन कर रहा है। झूंठी रिपोर्ट लिखाई जा रही है। स्मार्ट मीटर के नाम पर ठगी की जा रही है। अधिकारी मनमानी कर रहे हैं, जनता की आवाज को दबाया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष दिनेश पापे ने कहाकि ज्यादा समय तक जनता की आवाज का दबाया नहीं जा सकता। लोगों का उत्पीडन किया जा रहा है। विरोध का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। मीडिया प्रभारी पवन चतुर्वेदी ने कहाकि राजनीतिक दलों का अपना गणित हो सकता है लेकिन हमारा काम जनता की आवाज उठाने का है। समाज सेवी रूपा लवानियां ने कहाकि आम आदमी परेशान है। कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। हर स्तर पर मनमानी की जा रही है। यह आंदोलन आगे भी चलेगा। हालात नहीं सुधरे तो विद्युत विभाग के कार्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जनता भी हमारे साथ है।













Related Items
किसान सम्मान यात्रा से रालोद ने फूंका बिगुल
नए साल में झारखंड के लोगों को लग सकते हैं बिजली के “झटके”, कीमतें 25 फीसदी तक बढ़ाने का प्रस्ताव
MATHURA : ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव