BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : सिविल डिफेंस का मना 57 वा स्थापना दिवस मनाया

मथुरा। सन 1962 में आक्रमण के दौरान नागरिक सुरक्षा संगठन का गठन किया गया देश में जब हवाई हमले की संभावना थी और आम जनमानस की जान और माल की सुरक्षा की जिम्मेदारी शासन प्रशासन की थी। उस समय नागरिक सुरक्षा संगठन का गठन कर प्रशिक्षित वार्डन के माध्यम से आम जनता के मध्य स्थापित कर सहयोग लिया गया। वर्तमान में शांति काल का दौर चल रहा है। इस दौर में बाढ़ भूकंप प्राकृतिक आपदा के अलावा अग्निकांड आदि दुर्घटनाओं में नागरिक सुरक्षा संगठन प्रशासन और पुलिस की कंधे से कंधा मिलाकर मदद करता है। सही मायनों में नागरिक सुरक्षा संगठन पुलिस प्रशासन का हमदर्द मददगार है।
यह बात कलेक्ट्रेट स्थित नागरिक सुरक्षा कार्यालय पर संगठन के 57 वें स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण के दौरान जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र ने अपने संबोधन में कही। इस दौरान शासन द्वारा भेजे संदेश पढ़कर सुनाये गये एवं देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्य बनाए रखने का उपस्थित लोगों को जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र द्वारा संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने वाले वार्डन सेवा के पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सहायक उप नियंत्रक जितेंद्र देव सिंह सिविल डिफेंस द्वारा किए गए कार्यों की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। इस दौरान अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार, मुख्य वार्डन राजीव अग्रवाल बृजवासी, उप मुख्य वार्डन कल्याण दास अग्रवाल बृजवासी, डिवीजनल वार्डन चंद्रशेखर अग्रवाल, डिप्टी डिवीजनल वार्डन राजेश मित्तल, घटना नियंत्रण अधिकारी सचिन अग्रवाल, मुकेश तिवारी, सुरेश चंद शर्मा, गणेश पाल, अशोक यादव, रतिरंजन सिंह, एडवोकेट रोहिताश्व गौड,घ् शम्भू बाबू, जगदीश सिंह, डोरीलाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सीनियर स्टाफ ऑफिसर दीपक चतुर्वेदी बैंकर ने किया

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More