देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। गांधी जयंती से पहले दो सप्ताह तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। स्वंसवेसी संगठन, शिक्षण संस्थाओं के अलावा सरकारी मेहकमे भी इस अभियान में बढ चढ कर हिस्सा ले रहे हैं। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत मंगलवार से सीआईएसएफ इकाई आईओसी ने सफाई अभियान चलाया। स्वच्छता का यह कार्यक्रम दो अक्टूबर तक लगातार चलेगा। सीआईएसएफ के जवान और अफसर स्वच्छता का संदेश देंगे। साथ ही प्लास्टिक के उपयोग को बंद करने के लिए जनजागरण भी करेंगे।
सीआईएसएफ के जवानों को इकाई प्रभारी अभिषेक कुमार साहू (उप कमांडेंट) ने शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सदस्य प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेगा। इसके अलावा दूसरे लोगों को भी प्लास्टिक उपयोग न करने के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही सायंकाल में इकाई के बल सदस्यों ने स्वर्ण जयंती सामुदायिक अस्पताल पहुंचकर पूरे अस्पताल परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। वहीं लोगों को प्लास्टिक के खतरे के बारे में भी अवगत कराया।













Related Items
MATHURA : ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव
MATHURA : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे मथुरा
MATHURA : प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर अधिकारियों की दौड़ भाग जारी