देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। संस्कृतभारती महानगर मथुरा द्वारा संस्कृतगीत प्रतियोगिता का आयोजन कृष्ण चन्द गांधी सरस्वती विद्या मन्दिर के सभागार में सम्पन्न हुआ। जिसमें मथुरा महानगर के कोने कोने से आये 14 विद्यालयों के 100 छात्र छात्राओं ने वर्गानुसार भाग लिया। यह प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गयी।
कक्षा 3 से 5 ( शिशु वर्ग ), जिसमें रतन लाल फूल कटोरी देवी स.बा.वि.म. ( प्रथम), जमुना प्रसाद सरस्वती शिशु मन्दिर माधव पुरी (द्वितीय) तथा कृष्ण चन्द गांधी सरस्वती शिशु मन्दिर माधव कुँज (तृतीय ) रहे। कक्षा 6 से 8 (बाल वर्ग) से रतन लाल फूलकटोरी देवी स.बा.वि.म. (प्रथम) श्रीजी बाबा स.वि.म. बालिका विभाग (द्वितीय) एवं क्रमोतर कन्या जूनियर हाईस्कूल (तृतीय) स्थान पर रहे। वहीं कक्षा 9 से 12 (तरुण वर्ग) में श्रीजी बाबा स.वि.म.बालिका विभाग (प्रथम) रतन लाल फूलकटोरी देवी स.बा.वि.म. (द्वितीय) तथा कृष्ण चन्द गाँधी स.वि म.माधवकुंज ने (तृतीय) स्थान प्राप्त किया।
निर्णायक मंडल में नगर के प्रसिद्ध विद्वान बसंत लाल शास्त्री, धीरेन्द्र शास्त्री एवं डा. रामनिवास अधीर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमप्रकाश बंसल प्रान्त अध्यक्ष संस्कृत भारती ने की। परिचय उपाध्यक्ष डा. नटवर नागर ने कराया तथा संचालन संस्कृत भारती ब्रज प्रान्त मंत्री डा. धर्मेन्द्र कुमार अग्रवाल ने किया। महानगर मन्त्री गंगाधर अरोडा धन्वाद ज्ञापन दिया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष गणेश शंकर पाण्डे डा.जगदीश शर्मा संगठन मंत्री श्रवण कुमार, सुधाकर मिश्र, डा. देवेन्द्र शर्मा, सनत कुमार, कीर्ति शर्मा सुनील दत्त चतुर्वेदी, डा. अशोक अग्रवाल, अनुराग मिश्रा कोष प्रमुख राम गुलाम, आरती राजपूत, हरस्वरूप, सीमा यादव, नवचेतना से सुरेन्द्र शर्मा, सधभावना संगठन से मनीष दयाल एवं स्ट्रीट स्कूल संचालक सतीश शर्मा, रेखा, निधि आदि अनेक गणमान्य नागरिक एवं विद्यालयों से पधारे शिक्षक शिक्षिकाएँ तथा अभिभावक बन्धु एवं भगिनी उपस्थित रहीं।













Related Items
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
बिहार : मुंडन कराने जा रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकराई, दो जुड़वां बच्चों समेत तीन की मौत
कैंप में बच्चों को सिखाए जाएंगे आत्मरक्षा गुरू