BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बच्चों को रामायण, गीता जरूर पढाएं : केके पाठक

मथुरा।। धर्मो रक्षित रक्षितः यदि धर्म की रक्षा करेगें तो धर्म तुम्हारी रक्षा करेगा। अपने पाल्यों को रामायण और गीता जैसे महाकाव्य के बिषय मे बतायें एवं उन्हें शास्त्रों का पाठ करने के लिये प्रेरित करें। उक्त विचार धर्म जागरण समन्वय के जिला संयोंजक के के पाठक ने धर्म जागरण समन्वय के तत्वावधान मे श्री मुकुन्द माधव मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये व्यक्त किये।

उन्हौने संस्कृति और धर्म का महत्व बताते हुये जातिगत भेदभाव भुलाकर कार्यकताओं और उपस्थित लोगो से संगठित रहने की अपील की साथ ही धर्म जागरण समन्वय के कार्यो और उददेश्यों पर विस्तृत चर्चा की। इससे पूर्व सभी कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुये विधिवत हनुमान जी पर चोला चढाकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये देवांनंद जी महाराज ने कहा कि लोग धर्म संस्कृति को छोडकर निजी स्वार्थो मे फंसे हुये है। राष्ट्रनिर्माण हेतु संस्कृति व धर्म से जुडना नितांत आवश्यक है। इस मौके पर हिन्दुस्तान की रक्षार्थ अपना बलिदान देने बाले गुरू गोविन्द सिंह, बंदा बैरागी, छत्रपति शिवाजी, महाराणा प्रताप, महाराजा सूरजमल आदि महापुरूषों को श्रृद्वाजंली देते हुये उनका भावपूर्ण स्मरण किया। तदोपरांत सभी लोगों ने हनुमान जी का रोंट की प्रसादी ग्रहण की। इस दौरान धर्मा जागरण के अनुज पंडित, गोकुलचंद वशिष्ठ, दीपक चैधरी, तेजपाल चैधरी, राजेश फौजदार, राजू भार्गव, कन्हैयां महाराज जी, विनय जादौन, करनपाल यदुवंशी, राकेश चैधरी, छैलबिहारी शास्त्री, राहुल सिसौदिया, गोविन्द राम शर्मा, मूलचंद शर्मा, मंजू शर्मा आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन नगर संयोजक अनुज पंडित ने किया।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More