देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। स्वतंत्र भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल लौहपुरुष की जयन्ती शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में बहुत ही रुचि, श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालयों में अनेक गतिविधियां व प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
जिला प्रशासन और भाजपा द्वारा आयोजित रन फॉर यूनिटी के दौरान धावकों को हरी झंडी दिखाकर जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्रा अधिकारी ने रवाना किया। होली गेट चोराहा से विकास बाजार तक भाजपाइयों ने दौड़ लगाकर गाधी की प्रतिमा पर पहुंचकर समापन किया। वहीं मथुरा में जिला कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी गयी। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रदीप माथुर जिला अध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ता मोजूद रहे।
यमुनापार प्रीतिबिहार कालोनी स्थिति गुरूनानक देव पब्लिक स्कूल में भी सरदार पटेल जयंती धूमधाम से नमाई गयी। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक हरिवंश सिंह कौशिक ने बताया कि बच्चों ने मानव श्रंखला बनाई।
वहीं बरसाना के श्री राधा बिहारी इंटर कॉलेज बरसाना में सबसे पहले प्रधानाचार्य ने सभी शिक्षकांे व छात्रों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इसके बाद प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन किया गया।जिसमें शैलेन्द्र कुमार मिश्र, बाल्मीकि पांडेय, चंद्रपाल सिंह, पुरुषोत्तम शर्मा व प्रधानाचार्य कमल कुमार गौड़ द्वारा सरदार बल्लभ भाई पटेल के छवि चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके व्यक्तित्व व कृतत्व की विस्तृत जानकारी साझा की। अनेक छात्रों ने भी इस सभा मे अपने अभिव्यक्तिक क्षमता का पदर्शन किया।
क्रीड़ा व व्यायाम शिक्षक मनोज कुमार शर्मा ने वेद प्रकाश शर्मा, ओमप्रकाश चैधरी, इंद्रजीत सिंह, शिव शंकर सिंह, विनोद भारद्वाज के सहयोग से सीनियर वर्ग दो सौ मी दौड़, सौ मी दौड़, जूनियर वर्ग, दौ सौ मी दौड़, सौ मी दौड़, तथा कुर्सी दौड़ प्रतियोगितयों का आयोजन किया गया।
डॉ सुरेश सिंह यादव, सुमनेश मिश्रा, पुरुषोत्तम शर्मा व यमुनेश गोयल के सहयोग से निबंध प्रतियोगिता व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगितयों का आयोजन भी किया गया। प्रत्येक गतिविधि व प्रतियोगितया में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पाठ्यसामग्री देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रमों को सफल बनाने में नत्थीलाल शर्मा, अतुल कृष्ण शर्मा, मोहन सिंह धर्मपाल चैधरी, श्यामसुंदर व सत्तो का भी सराहनीय योगदान रहा।













Related Items
MATHURA : ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव
MATHURA : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे मथुरा
MATHURA : प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर अधिकारियों की दौड़ भाग जारी