BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : बचत के पैसों से कराया बेसहारा जानवरों को आहार

मथुरा(केके पाठक)। लॉकडाउन में निराश्रित जानवर भी बिना भोजन के व्याकुल दिखाई दे रहे हैं । ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति द्वारा ऐसे समय जानवरों के लिए भोजन की कराई जा रही व्यवस्था कि जा रही है । इससे प्रेरित होकर छोटे बच्चों ने भी अपनी बचत के पैसों से सहयोग की पहल की है  ।
शहर निवासी भाई,बहन कुमारी ज्योति भारद्वाज, शिवम भारद्वाज ने मिलकर अपनी पॉकेट मनी के रुपयों की  गुल्लक को फोड़कर  5280 रुपए निकालकर इस सेवा कार्य में खर्च कर दिये । बचत के पैसों से उन्होंने बंदर ,गाय ,नंदी बाबा के लिए खाने की सामान खरीदा स संस्था पदाधिकारियों के साथ मिलकर उन्होंने रेलवे कैंट स्टेशन, पुराना बस, कंकाली ,भूतेश्वर ,कृष्णा नगर होते हुए मसानी चैराहा ,कच्ची सड़क पर बंदर, गाय और नंदी बाबा को केला, खरबूज बैंगन, टमाटर ,खीरा खिलाया ।
 इस मौके पर फायर ब्रिगेड मथुरा सीओ प्रमोद कुमार शर्मा ने इस मुहिम में शामिल होकर सभी को बधाई देने के साथ बच्चों को इस सराहनीय कार्य के लिए आशीर्वाद दिया और समाज को ऐसे बच्चों से प्रेरणा लेने की बात कही स
स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर वर्षा तिवारी ने कहा संस्था द्वारा चलाई जा रही मुहिम में लगातार लोग जुड़ते जा रहे हैं । यह हम सबका फर्ज है कि हम इस तरह भूखे जानवरों को भी भोजन करवायें स अंतर्राष्ट्रीय भागवताचार्य डॉ मनोज शास्त्री ने कहा कि बच्चों की इस प्रेरणा से समाज को सबक लेना चाहिए कि इस तरह जो भी भूखे जानवर आपके आसपास घूम रहे हैं उनको आप भी भोजन करवाएं स प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि हम लोग लगातार जानवरों के भोजन की व्यवस्था सभी के सहयोग से करते आ रहे हैं । इसमें लोग हाथ बढ़ा कर सहयोग दे रहे हैं । बच्चों के द्वारा दी गई सहयोग धनराशि के लिए उन्होंने दोनों बच्चों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर मोहन श्याम शर्मा ,पूर्व आई एम ए सचिव डॉक्टर विजेंद्र तिवारी डॉक्टर पंकज शर्मा,  डा राजीव खंडेलवाल, अवधेश सिरोही, रवि चैधरी, मनीष चैधरी, कु ज्योति भारद्वाज, शिवम भारद्वाज आदि उपस्थित रहे स

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More