BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व होगा चतुर्वेद समाज का निकलने वाला डोला’

मथुरा। होली के दिन मथुरा शहर में निकलने वाले श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के डोले को ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व स्वरूप दिया जा रहा है। 28 मार्च की दोपहर यह डोला ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर से प्रारंभ होगा और छत्ता बाजार तिलक द्वार कोतवाली रोड भरतपुर गेट घीया मंडी चैक बाजार डोरी बाजार स्वामी घाट होता हुआ विश्राम घाट पर समाप्त होगा। गुरुवार को चतुर्वेद समाजवाडी में आयोजित हुई प्रेस वार्ता में श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के मुख्य संरक्षक एवं अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक ने बताया हैं कि चतुर्वेदी समाज के डोले में शासन द्वारा  कोरोना के लिये निर्धारित गाइड लाइन का शत प्रतिशत पालन किया जाएगा। इसके अलावा श्री माथुर चतुर्वेद परिषद अपनी ओर से मास्क और सैनिटाइजर का वितरण भी करेगी। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के मुख्य संरक्षक उद्योगपति महेश पाठक ने जनता से अपील की है कि वह पानी के रंगों का प्रयोग न करें । केवल शुद्ध गुलाल और पुष्प से ही लोगों का स्वागत करें। क्योंकि हम और आप स्वस्थ रहेंगे तभी यह जीवन आगे चलेगा। श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के महामंत्री राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया है कि यह मेला दोपहर दो बजे ठाकुर मंदिर द्वारकाधीश से प्रारंभ होगा डोला में सर्वप्रथम एक ऊंट पर ढोल लेकर आदमी बैठेगा उसके बाद ढोल ताशे गणेश जी की झांकी और डीजे तथा ट्रैक्टर ट्रॉली रहेंगे।
 संपूर्ण मेला क्षेत्र को चार जोन में विभाजित किया गया है। और इस प्रकार मेले की भव्यता का ख्याल रखते हुए इस बार पुष्प और गुलाल का ही प्रयोग किया गया है। प्रेस पत्रकार वार्ता में उपाध्यक्ष  मनोज पाठक असर, कोषाध्यक्ष कमल चतुर्वेदी मौला मंत्री नीरज चतुर्वेदी, विनोद चतुर्वेदी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More