देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। एनजीटी के आदेशों का उल्लंघन कर यमुना के अब्दुल नवीपुर खादर के प्रतिबंधित क्षेत्र मंे प्लाटिंग कर रहे माफिया पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्यवाही की है। करीब एक हैक्टेयर यमुना खादर की जमीन को समतल कर प्लाटिंग की जा रही थी। सूचना मिलने पर सहायक अभिलेख अधिकारी (एआरओ) मथुरा मौके पर पहुंचे और मौके पर चल रहे समतलीकरण और निर्माण कार्य को बल पूर्वक रूकवा दिया।
सहायक अभिलेखा अधिकारी राजीव उपाध्याय को देखते ही माफिया के कारिंदा अधिकारी पर हावी हो गये और अभद्रता तक कर डाली। इसके बाद राजीव उपाध्याय ने पुलिस बल की मांग करते हुए आलाधिकारियों को घटना की सूचना दे दी। हालांकि इसके बाद वह लोग मौके से भाग खडे हुए। राजीव उपाध्याय ने बताया कि पांच लोगों के नाम प्रकाश में आये हैं जो इस कार्य को अंजाम दे रहे थे। हम्बीर चैधरी, करतार सिंह, मुन्ना सारस्वत, बंसीलाल, टीका आदि हैं जिनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है। गुरूवार को खादर के प्रतिबंधित क्षेत्र में निर्माण कार्य की सूचना मिलने पर करीब ग्यारह बजे राजीव उपाध्याय मौके पर पहुंचे। वहां उन्हें यमुना खादर की प्रतिबंधित भूमि का समतलीकरण होते हुए मिला। इस पर उन्होंने काम रोकने के लिए कहा तो मौके पर मौजूद माफिया के कारिंदा ने अधिकारी का जबर्दस्त विरोध कर दिया और अधिकारी पर हावी होने की कोशिश की इस पर राजीव कुमार ने सख्ती दिखाते हुए हालात को सम्हाल लिया और अतिरिक्ता पुलिस बल के लिए फोन कर दिया। इस बीच ये लोग वहां से भाग खडे हुए।
खादर में 5 सौ मीटर तक प्रतिबंधित है निर्माण कार्य
सहायक अभिलेखा अधिकारी राजीव उपाध्याय ने बताया कि एनजीटी के आदेश के तहत खादर में पांच सौ मीटर तक किसी भी तरह का निर्माण कार्य प्रतिबंधित है। एनजीटी के आदेशों का उल्लंघन कर यह कार्य किया जा रहा था।













Related Items
MATHURA : ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव
MATHURA : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे मथुरा
MATHURA : प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर अधिकारियों की दौड़ भाग जारी