देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। बिजली विभाग ने बकायेदारों से वसूली के लिए कई स्तरों पर एक साथ काम शुरू किया है। हाईल लाइन लॉस वाले फीडरों पर हो रही बिजली चोरी रोकने के लिए प्रवर्तन दल के साथ स्थानीय टीमें काम कर रही हैं। इसके साथ ही बिल जमा न करने या चोरी पकडे जाने पर कटे कनेक्शनों पर नजर रखने के लिए एक टीम अलग से काम कर रही है। इस टीम की जिम्मेदारी है कि किसी भी स्थिति में विच्छेदित संयोजन से बिजली जलाने नहीं दी जाए। शहर और देहात में एक महीने से अधिक का बकाया होने पर ही शहर और देहात में बिजली का कनेक्शन काट दिया जाएगा। एक दिन के विशेष अभियान में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में बिजली के संयोजन विच्छेदित किए जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ता पर बकाया जमा करने के लिए दबाव बनाया जा सके। कटे कनेक्शन को जोड़कर बिजली जाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही हैं। इस काम में बीसी सखी, लाइनमैन विशेष टीम की मदद कर रहे हैं। कुछ दिन पूर्व इस संबंध में ऊर्जा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एके शर्मा ने प्रबंध निदेशक एवं उच्च अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की थी। कॉन्फ्रेंस में निर्देशित किया गया कि बडे बकायेदारों से बकाया वसूली तथा बकाया जमा न करने की स्थिति में उनके संयोजन विच्छेदित करने की कार्यवाही वृहद स्तर पर की जाए। प्रबंध निदेशक अमित किशोर ने सभी अधिकारियों से कहा कि अधिशासी अभियंता रेडस को साथ लेकर बडे बकायेदारों से बकाये की वसूली कर उन्हें समय से बिल जमा करने के लिए प्रेरित करें। एक माह से अधिक के बकायेदारों के बकाया जमा न करने की स्थिति में तत्काल संयोजन विच्छेद करें तथा एक टीम पूर्व में काटे गए कनेक्शनों को भी चेक करे। सुनिश्चित करें कि किसी भी स्थिति में काटे गए कनेक्शन पर बिजली का उपयोग न किया जा रहा हो। इस संबंध में निदेशक वाणिज्य दक्षिण विद्युत वितरण निगम लिमिटेड आगरा द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अधिकारियों तथा विजिलेंस टीम को निर्देशित किया गया। इन निर्देशों के पालन में स्थानीय स्तर पर लगातार कार्यवाही की जा रही हैं।













Related Items
नए साल में झारखंड के लोगों को लग सकते हैं बिजली के “झटके”, कीमतें 25 फीसदी तक बढ़ाने का प्रस्ताव
बिजली बचाने के लिए आज से पंजाब के दफ्तरों में कामकाज सुबह 7.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा
’बिजली विधेयक वापस लिया जाए, बिल माफ किए जाएं’