BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : लूट की घटना को अंजाम देने से पहले दबोचा

मथुरा। शनिवार रात लूट की योजना बनाते तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने फरीदाबाद के तीनों आरोपियों को जेल भेजा है।थाना प्रभारी निरीक्षक भीम सिंह जावला ने बताया कि वह पुलिसबल के साथ शनिवार की रात को कस्बे के बम्बे के समीप चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तीन बदमाश लूट की फिराक में घूम रहे हैं।

बम्बे के समीप आने पर पुलिस पार्टी ने स्कूटर सवारों को रोकने का प्रयास किया तो एक्टिवा स्कूटर पर सवार तीनों लोग भागने लगे। पुलिस ने बल प्रयोग कर तीनों को रोक लिया। तलाशी लेने पर उनसे दो तमंचा व सात कारतूस भी बरामद हुए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार युवक पवन, आश मोहम्मद व रविन्द्र जिला फरीदाबाद के रहने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि जिस स्कूटी पर वह सवार थे वह भी चोरी की है। उन्होंने बताया कि तीनों ही युवक फरीदाबाद में संगीन मामलों में लिप्त रह चुके हैं। तीनों को जेल भेजा गया है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More