BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

  मथुरा(केके पाठक), : हरियाली तीज उत्सव धूमधाम के साथ स्थानीय बैंक्वेट हॉल में शनिवार को मनाया गया। इसमें ब्रज की महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का आगाज फन गेम्स के साथ हुआ। जिसमें म्यूजिकल चेयर, पासिंग बॉल, पेपर डांस इत्यादि गेम्स का आनंद महिलाओं द्वारा खूब लिया गया। कई महिलाओं का कहना था कि खेल खेले हुये एक अरसा बीत गया। फन गेम्स में भाग लेकर अपना बचपन याद आ गया। कुछ महिलाओं का कहना था कि हरियाली तीज में गेम्स की मस्ती ने अलग ही आनंद का अनुभव हुआ। पेपर डांस में विजयी प्रतिभागी क्रमश: कामिनी एवं वंदना प्रथम एवं सोनिका एवं स्वाति द्वितीय रहीं। गेम्स के बाद महिलाओं द्वारा कुकिंग कम्पटीशन में भाग लिया गया। कुकिंग कम्पटीशन में सिर्फ गैसलेस व्यंजनों को निश्चित समय में बनाना शामिल किया गया। जिसको ब्रज की महिलाओं ने बखूबी किया। कैंपस स्वादिष्ट व्यंजनों की महक से परिपूर्ण था। इसमें विजयी प्रतिबागी क्रमश: ज्योति खत्री, करिश्मा एवं मोनिका रहीं। कुकिंग कम्पटीशन के बाद आगाज हुआ फैशन शो का जिसमें ब्रज की महिलाओं ने फैशन का जलवा बिखेरा। रंग बिरंगे परिधानों में महिलाओं ने रैंप पर खूब जलवा बिखेरा।  अंत में किशन इवेंट्स द्वारा डांस कम्पटीशन कराया गया, जिसमें महिलाओं द्वारा बहुत ही शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। डांस कम्पटीशन में स्वाति, दिव्या एवं रंजन रहीं।

Read More

वृन्दावन(जहीर आलम)। मथुरा वृन्दावन मार्ग स्थित कैलाश नगर इलाके के सामने खाली पड़े प्लाट में  अज्ञात साधु का शव मिलने से सनसनी फैल गयी । मौके पर  पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। काफी प्रयाश के बाद भी शव की शिनाख्त नही हो सकी। मथुरा वृंदावन मार्ग स्थित बंसी वाले के समीप खाली प्लॉट में साधु का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सव की सूचना पर मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सव को अपने कब्जे में ले लिय। पुलिस के अनुसार सब 10 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।  शव के हाथ और कुछ हिस्सों को जानवरो ने नोंच कर खत्म कर दिया।  पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोर्टमार्टम को भेज दिया है ।शव कई दिन पुराना होने के चलते इतना गल गया  कि पहचानना मुश्किल था। फिलहाल पुलिस  मामले की जांच में जुट गयी है।

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)।  आम आदमी पार्टी यूथ विंग का सम्मेलन स्थानीय राजपूतना अतिथि भवन में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन की अघ्यक्षता जिलाघ्यक्ष अजय गौतम ने की। सम्मेलन में सर्वसम्मति से रवि राजपूत का यूमथ विंग का जिला अघ्यक्ष चुना गया। सम्मेलन को सम्बोन्धित कराते हुएण् जिलाघ्यक्ष अजय गौतम ने कहा कि आम आदमी पार्टी का जन्म भ्रष्टाचार के खिलापफ जनआन्दोलन से हुआ हैं और पार्टी की भ्रष्टाचार को लेकर जंग जारी हैं। इस जंग में पार्टी कार्यकर्ताओं मे युवा वर्ग का विशेष स्थान रहा हैं। ं वर्तमान सरकारों ने अपने शासन में सबसे ज्यादा धोखा युवाओं को दिया हैं। वेरोजगारी निरन्तर बढ़ रही हैं। आवश्यकता है कि देश का युवा वर्ग पार्टी की इस जंग में और परिश्रम के साथ अपनी भुमिका निभान के लिये पार्टी से जुड़ें। मीडिया प्रभारी रवि प्रकाश भारद्वाज ने कहा कि भाजपा के नेताओं ने युवा वर्ग से जो वायदें किये थे वह आज पूरी तरह थोथे साबित हुए हैं। मोदी योगी के खिलापफ युवा में असन्तोष व्याप्त हैं। नवनियुक्त जिलाघ्यक्ष रवि राजपुत ने कहा कि हाईकमान और कार्यकर्ताओं ने जो उन्हें जिम्मेदारी सौपी है वह उसें पूरा करने का प्रयास करेगे। शीघ्र ही यूथ विंग की नगर व वर्डो में इकाई गठित करने हेतू युवा को अधिक से अधिक जोड़ा जायेगा। सम्मेलन में संहसयोंजग सुरेश कुमार सैनी, भगत सिंह, गनेश माहौर, पवन, राघवेन्द, विक्रम, करन सिंह, धर्मवीर, आकाश राजपूत, नीरज, अमनदीप, राहुल विशाल, पुलकित, आशीष चौधरी, मौनू शर्मा, शाहिल, विष्णु नरेश, विवेक आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।   

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)। थाना कोसीकलां के बठेन गेट से बीतीरात नन्दगांव ससुराल आ रहे युवक को ट्रेक्टर ने टक्कर मार दी जिसको घायलावस्था में कोसी के एक नर्सिंग हो में भर्ती कराया । जहाँ इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।  शुक्रवार की रात्रि को कोसी के बठेन गेट के रहने युवक सुनील अपनी ससुराल नंदगाँव आ रहा था। युवक कोकिलावन व नन्दगाँव के मध्य पहुंचा ही था की सामने से आते ट्रेक्टर से मोटरसाइकिल टकरा गई। ट्रेक्टर की टक्कर से घायल हुये युवक को नन्दगाँव चौकी इंचार्ज इंद्रजीत ने कोसी के अस्पताल में भर्ती कराया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक युवक के मामा के लड़के ने ट्रेक्टर चालक रामजीत के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Read More

मथुरा(केके पाठक)। थाना बलदेव पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। शातिर बदमाश ने 24 घंटे में दो लूट की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। शातिर बदमाश के कब्जे से पुलिस ने अवैध असलाह, बाइक व मोबाइल बरामद किया है।  पुलिस लाइन में एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने पत्रकारों को बताया कि कस्बा बलदेव में शनिवार को दिन दहाड़े दो लूट की घटनाएं घटित हुई थीं। इन घटनाओं के अनावरण के लिए थाना प्रभारी सक्रिय थे। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कस्बे के बरौली अड्डा के समीप शातिर लुटेरा बदमाश खड़ा हुआ है। इस पर थाना प्रभारी मय फोर्स के मुखबिर द्वारा बताये गए स्थान पर पहुंच गए। पुलिस को आता देख शातिर बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर वहां से भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। पकड़े गए शातिर बदमाश ने पुलिस को अपना नाम करन पुत्र तेजवीर निवासी बरौली बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, बाइक, मोबाइल बरामद कर उसे न्यायालय में पेश किया।   

Read More

वृन्दावन(जहीर आलम)।  यह खंडर नुमा इमारत जो आप देख रहे हैं। यह इमारत वृंदावन के छीपी गली में स्थित है। जो स्थानीय लोगो मे चिंता व भय का कारण बनी हुई है।  दरअसल घनी आबादी में बना यह बरसों पुराना खंडहर नुमा मकान पिछले काफी समय से जर्जर अवस्था में है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इसी जर्जर अवस्था में कुछ लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर इस इमारत में रह रहे हैं। खुद तो अपनी जान को खतरे में डाले हुए हैं। वहीं आस-पास के लोगों को लिए भी परेशानी का सबब बने हुए हैं। स्थानीय लोगों में पल पल मकान के गिरने का भय सता रहा है। बीते दिनों पूर्व लगातार बारिश के कारण मकान का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। स्थानीय लोगों को साथ-साथ राहगीरों की भी  जान दहसत के साये में है। जानकारी के अनुसार यह जर्जर भवन विवादित बताया गया। जिस पर अपने अपने स्वामित्व को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। लेकिन स्थानीय लोगों को इस बात से कुछ लेना-देना नहीं है उन्हें तो सिर्फ चिंता है अपने परिवार की कुशलता की।  इस संबंध में क्षेत्रीय लोगों ने नगर निगम में शिकायत की लेकिन निगम ने भी इस पर कोई खास गौर नहीं दिया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मामले में  जरूरी कदम उठाने की मांग की है। जिससे कि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। इस अवसर पर रजनी देवी, कृष्णा शर्मा ,पवन कुमार पचौरी ,पंकज सैनी, मुकेश शर्मा, गोविंद पचौरी, राम अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, वंदना अग्रवाल आदि मौजूद रहे.

Read More

मथुरा। थाना जमुनापार क्षेत्र स्थित ढहरूआ फाटक के पास से चौकी प्रभारी लक्ष्मीनगर प्रबल प्रताप सिंह ने गश्त के दौरान दिनेश कुमार पुत्र सुंदरलाल निवासी सिद्धार्थनगर कालोनी,जमुनापार को 500 ग्राम गांजा समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया है।  

Read More

मथुरा। बाजना कस्बे के ब्रजहितकारी इण्टर कालेज की प्रबन्ध समिति का चुनाव रविवार को सम्पन्न हो गया। चुनाव अधिकारी सन्तोष अग्रवाल और परिवेक्षक हरिमोहन गुप्त के सानिध्य में  कालेज की प्रबन्ध समिति का चुनाव सम्पन्न हुआ।प्रबन्ध समिति से नरेंद्र कुमार गर्ग को अध्यक्ष,उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण वार्ष्णेय, प्रबन्धक गिरीश कुमार वार्ष्णेय, उप प्रबन्धक डॉ राजीव गर्ग और कोषाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता के अलावा मोहनलाल अग्रवाल,भानूप्रकाश अग्रवाल,प्रकाशचंद लोहिया,रमेश चंद,दीपक कुमार वार्ष्णेय, महेश चन्द सिंघल,द्वरिका प्रसाद आदि को सदस्य मनोनीत किया गया।

Read More

मथुरा(पवन गौतम/रहीस कुरैशी): जनपद में अपराधियों के हौसले बुलंद लगातार लूट और हत्या से दहला जनपद। 24 घंटे में चार लूट की बड़ी वारदातें हुयी। 

Read More

मथुरा(पवन गौतम/रहीस कुरैशी): सुरक्षा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील क्षेत्र श्रीकृष्ण जन्मस्थान के नजदीक एक होटल को एमवीडीए सचिव, अपर जिलाधिकारी (कानून-व्यवस्था) ने दिए थानाध्यक्ष गोविंदनगर को सील करने के आदेश। पहले से सवालों घेरे में है थानाध्यक्ष गोविंदनगर क्या लग पायेगी इस होटल पर सील?

Read More

मथुरा। थाना सदर बाजार के औरंगाबाद क्षेत्र की नई बस्ती निवासी एक गर्भवती महिला की आज उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मृत विवाहिता के परिजनों ने पहले तो उसके ससुरालीजनों पर उसका उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। मिली जानकारी के अनुसार महिला रिजवाना पत्नी मुवीन करीब दो ढाई महीने की गर्भवती थी और शारीरिक रूप से कमजोर थी। आज उसकी तबीयत अधिक बिगड़ने पर उसे टाउनशिप स्थित दिव्या हास्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। थाना सदर बाजार के एसएसआई श्याम सिंह के अनुसार परिजनों ने पहले तो उसका उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया। लेकिन बाद में दहेज का सामान लौटाए जाने की बात तय होने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

Read More

मथुरा(गौतम): गोविंदनगर में चल रहे अवैध निर्माण में जेई की भूमिका संदिग्ध। विवादित भूखंडों को शुरुआती निर्माण के दौरान ही कर दिया गया था सील। सील के बाद भी लगातार जारी है निर्माण। बन चुकी है बहुमंजिला इमारत। जेई गोविंदनगर को दूसरी बार चार्ज दिए जाने के बाद बढ़ी अवैध गतिविधियां। 

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More