देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(केके पाठक)। थाना बलदेव पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। शातिर बदमाश ने 24 घंटे में दो लूट की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। शातिर बदमाश के कब्जे से पुलिस ने अवैध असलाह, बाइक व मोबाइल बरामद किया है।
पुलिस लाइन में एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने पत्रकारों को बताया कि कस्बा बलदेव में शनिवार को दिन दहाड़े दो लूट की घटनाएं घटित हुई थीं। इन घटनाओं के अनावरण के लिए थाना प्रभारी सक्रिय थे। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कस्बे के बरौली अड्डा के समीप शातिर लुटेरा बदमाश खड़ा हुआ है। इस पर थाना प्रभारी मय फोर्स के मुखबिर द्वारा बताये गए स्थान पर पहुंच गए। पुलिस को आता देख शातिर बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर वहां से भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। पकड़े गए शातिर बदमाश ने पुलिस को अपना नाम करन पुत्र तेजवीर निवासी बरौली बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, बाइक, मोबाइल बरामद कर उसे न्यायालय में पेश किया।













Related Items
हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया
MATHURA : लूट की घटना को अंजाम दे लुटेरों ने फैलाई सनसनी
वृद्ध दंपति को मकान में बंधक बनाकर की गई लूट की घटना का खुलासा