BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

तीज उत्सव में मची खूब धूम

हरियाली तीज उत्सव में भाग लेती महिलाएं।
 
मथुरा(केके पाठक), : हरियाली तीज उत्सव धूमधाम के साथ स्थानीय बैंक्वेट हॉल में शनिवार को मनाया गया। इसमें ब्रज की महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का आगाज फन गेम्स के साथ हुआ। जिसमें म्यूजिकल चेयर, पासिंग बॉल, पेपर डांस इत्यादि गेम्स का आनंद महिलाओं द्वारा खूब लिया गया। कई महिलाओं का कहना था कि खेल खेले हुये एक अरसा बीत गया। फन गेम्स में भाग लेकर अपना बचपन याद आ गया। कुछ महिलाओं का कहना था कि हरियाली तीज में गेम्स की मस्ती ने अलग ही आनंद का अनुभव हुआ। पेपर डांस में विजयी प्रतिभागी क्रमश: कामिनी एवं वंदना प्रथम एवं सोनिका एवं स्वाति द्वितीय रहीं। गेम्स के बाद महिलाओं द्वारा कुकिंग कम्पटीशन में भाग लिया गया। कुकिंग कम्पटीशन में सिर्फ गैसलेस व्यंजनों को निश्चित समय में बनाना शामिल किया गया। जिसको ब्रज की महिलाओं ने बखूबी किया। कैंपस स्वादिष्ट व्यंजनों की महक से परिपूर्ण था। इसमें विजयी प्रतिबागी क्रमश: ज्योति खत्री, करिश्मा एवं मोनिका रहीं। कुकिंग कम्पटीशन के बाद आगाज हुआ फैशन शो का जिसमें ब्रज की महिलाओं ने फैशन का जलवा बिखेरा। रंग बिरंगे परिधानों में महिलाओं ने रैंप पर खूब जलवा बिखेरा।  अंत में किशन इवेंट्स द्वारा डांस कम्पटीशन कराया गया, जिसमें महिलाओं द्वारा बहुत ही शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। डांस कम्पटीशन में स्वाति, दिव्या एवं रंजन रहीं।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More