BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

वर्षों पुरानी जर्जर इमारत से क्षेत्रीय लोग दहशत में

वृन्दावन(जहीर आलम)।  यह खंडर नुमा इमारत जो आप देख रहे हैं। यह इमारत वृंदावन के छीपी गली में स्थित है। जो स्थानीय लोगो मे चिंता व भय का कारण बनी हुई है।  दरअसल घनी आबादी में बना यह बरसों पुराना खंडहर नुमा मकान पिछले काफी समय से जर्जर अवस्था में है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इसी जर्जर अवस्था में कुछ लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर इस इमारत में रह रहे हैं। खुद तो अपनी जान को खतरे में डाले हुए हैं। वहीं आस-पास के लोगों को लिए भी परेशानी का सबब बने हुए हैं। स्थानीय लोगों में पल पल मकान के गिरने का भय सता रहा है। बीते दिनों पूर्व लगातार बारिश के कारण मकान का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। स्थानीय लोगों को साथ-साथ राहगीरों की भी  जान दहसत के साये में है। जानकारी के अनुसार यह जर्जर भवन विवादित बताया गया। जिस पर अपने अपने स्वामित्व को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। लेकिन स्थानीय लोगों को इस बात से कुछ लेना-देना नहीं है उन्हें तो सिर्फ चिंता है अपने परिवार की कुशलता की।  इस संबंध में क्षेत्रीय लोगों ने नगर निगम में शिकायत की लेकिन निगम ने भी इस पर कोई खास गौर नहीं दिया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मामले में  जरूरी कदम उठाने की मांग की है। जिससे कि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। इस अवसर पर रजनी देवी, कृष्णा शर्मा ,पवन कुमार पचौरी ,पंकज सैनी, मुकेश शर्मा, गोविंद पचौरी, राम अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, वंदना अग्रवाल आदि मौजूद रहे.वृन्दावन(जहीर आलम)।  यह खंडर नुमा इमारत जो आप देख रहे हैं। यह इमारत वृंदावन के छीपी गली में स्थित है। जो स्थानीय लोगो मे चिंता व भय का कारण बनी हुई है। 
दरअसल घनी आबादी में बना यह बरसों पुराना खंडहर नुमा मकान पिछले काफी समय से जर्जर अवस्था में है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इसी जर्जर अवस्था में कुछ लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर इस इमारत में रह रहे हैं। खुद तो अपनी जान को खतरे में डाले हुए हैं। वहीं आस-पास के लोगों को लिए भी परेशानी का सबब बने हुए हैं। स्थानीय लोगों में पल पल मकान के गिरने का भय सता रहा है। बीते दिनों पूर्व लगातार बारिश के कारण मकान का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। स्थानीय लोगों को साथ-साथ राहगीरों की भी  जान दहसत के साये में है। जानकारी के अनुसार यह जर्जर भवन विवादित बताया गया। जिस पर अपने अपने स्वामित्व को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। लेकिन स्थानीय लोगों को इस बात से कुछ लेना-देना नहीं है उन्हें तो सिर्फ चिंता है अपने परिवार की कुशलता की।  इस संबंध में क्षेत्रीय लोगों ने नगर निगम में शिकायत की लेकिन निगम ने भी इस पर कोई खास गौर नहीं दिया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मामले में  जरूरी कदम उठाने की मांग की है। जिससे कि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। इस अवसर पर रजनी देवी, कृष्णा शर्मा ,पवन कुमार पचौरी ,पंकज सैनी, मुकेश शर्मा, गोविंद पचौरी, राम अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, वंदना अग्रवाल आदि मौजूद रहे.

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More