देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(सतपाल सिंह)। थाना कोसीकलां के बठेन गेट से बीतीरात नन्दगांव ससुराल आ रहे युवक को ट्रेक्टर ने टक्कर मार दी जिसको घायलावस्था में कोसी के एक नर्सिंग हो में भर्ती कराया । जहाँ इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
शुक्रवार की रात्रि को कोसी के बठेन गेट के रहने युवक सुनील अपनी ससुराल नंदगाँव आ रहा था। युवक कोकिलावन व नन्दगाँव के मध्य पहुंचा ही था की सामने से आते ट्रेक्टर से मोटरसाइकिल टकरा गई। ट्रेक्टर की टक्कर से घायल हुये युवक को नन्दगाँव चौकी इंचार्ज इंद्रजीत ने कोसी के अस्पताल में भर्ती कराया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक युवक के मामा के लड़के ने ट्रेक्टर चालक रामजीत के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।













Related Items
'रोडीज रीबर्थ' में ओजी बनाम न्यूजी की टक्कर, रणविजय सिंघा बोले- इस बार मुकाबला होगा सबसे बड़ा
आनंद पर्वत में मामूली टक्कर पर चाकू मारकर हत्या, 7 घंटे में पुलिस ने सुलझाया केस
एथर कोनार्क के ये 5 खास फीचर्स बना सकते हैं इसे खास, आईक्यूब और चेतक को मिलेगी कड़ी टक्कर