चंडीगढ़। गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा सरकार रॉबर्ट वाड्रा पर बड़ी कार्रवाई में जुटी है । गृह मंत्री ने कहा कि गुरुग्राम जिले के शिकोहपुर में वाड्रा ने 7 करोड़ की जमीन का सीएलयू (चेंज ऑफ लैंड यूजद्ध लेकर 58 करोड़ रुपए में डीएलएफ को बेचने के मामले में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग फाइल में जुड़े हर दस्तावेज को बारीकी से खंगाल रहा है। विज ने बड़ी कार्रवाई के संकेत देते हुए कहा कि इस मामले में कई अनियमितताएं हुई हैं, जब हरियाणा में कांग्रेस की सरकार थी, उस समय केंद्र में भी कांग्रेस की ही सरकार थी । उस समय वाड्रा ने शिकोहपुर में सात करोड़ की जमीन लेकर सरकार से पहले सीएलयू करवाई और फिर उस जमीन को डीएलएफ को 58 करोड़ रुपये में बेच दिया। गृह मंत्री ने कहा कि वाड्रा ने उस समय सीएलयू का प्रॉफिट कमाया, क्योंकि कुछ ही महीने में सात करोड़ की जमीन 58 करोड़ में नहीं बिक सकती। भाजपा सरकार अब इसका मुआयना कर रही है कि लाइसेंस ठीक ढंग से ट्रांसफर हुआ भी था या नहीं। विज ने कहा कि उस समय सीएलयू में कई अनियमिताएं हुई थीं, जिन्हें दुरुस्त करना हरियाणा सरकार का काम है और इस मामले पर विचार भी किया जा रहा है। साभार-khaskhabar.com
Read MoreBREAKING NEWS












