देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमुंबई। महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम में अचानक हुए बदलाव से शिवसेना और कांग्रेस सकते में आ गए हैं। शिवसेना नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र सरकार गठन पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण पर तंज करते हुए संजय राउत ने मराठी में ट्वीट कर कहा कि यह शपथ समारोह था या अंतिम संस्कार। इससे पहले भी महाराष्ट्र में महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बनाने पर शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा कि अजित पवार ने शरद पवार को धोखा दिया। उन्होंने कहा कि अजित पवार कल शाम तक बैठक में मौजूद थे फिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि बीजेपी के साथ चले गए। संजय राउत ने कहा कि अजित पवार और उनके साथ गए विधायकों ने महाराष्ट्र और शिवाजी महाराज को बदनाम किया है। अजित पवार ने महाराष्ट्र को धोखा दिया है।
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि अजित पवार वकील से मिलने के बहाने बाहर गए थे। सत्ता और पैसे के दम पर पूरा खेला हुआ है। अजित पवार नजर नहीं मिला पा रहे थे, अंधेरे में अजित पवार ने डाका डाला है। अजित पवार और उनके साथियों ने छत्रपति शिवाजी का नाम बदनाम कर दिया है। आज सुबह दो बार उद्धव ठाकरे से शरद पवार की बात हुई थी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
महाराष्ट्र: भिवंडी में महावीर सिंथेटिक कंपनी में भीषण आग, दो दमकल गाड़ियां मौके पर
NHM कर्मचारियों के वेतन पर संसद में घमासान : सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने सरकार के जवाब पर उठाए सवाल