BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

लोकसभा में प्रज्ञा ठाकुर ने फिर दिया विवादित बयान, गोडसे को बताया 'देशभक्त'

भोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल से भारतीय जनता पार्टी की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने संसद में नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहा है। बुधवार को लोकसभा में बहस के दौरान प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है।


दरअसल, लोकसभा में एसपीजी संशोधन बिल पर डीएमके सांसद ए राजा अपनी राय रख रहे थे। इस दौरान ए राजा ने गोडसे के एक बयान का जिक्र किया जिसमें गोडसे ने कहा कि था कि उसने महात्मा गांधी को क्यों मारा था। 
जब ए राजा बोल ही रहे थे उसी वक्त प्रज्ञा ठाकुर ने बीच में दखल देते हुए कहा कि आप एक देश भक्त का उदाहरण नहीं दे सकते हैं। उनके इस बयान के बाद लोकसभा में बवाल मच गया। हालांकि प्रज्ञा सिंह ठाकुर के इस बयान को लोकसभा की कार्यवाही से हटा दिया गया है।


बयान पर प्रज्ञा ठाकुर ने दी सफाई

प्रज्ञा ठाकुर ने भी अपने बयान पर सफाई दी है। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि वे इस मामले पर गुरुवार को जवाब देंगी। उन्होंने कहा कि उनके बयान को पहले पूरी तरह से सुना जाना चाहिए।

सदन के रिकॉर्ड से हटा दिया गया है प्रज्ञा का बयान
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के गोडसे पर दिए बयान पर विपक्षी दल विरोध करने लगे। बाद में स्पीकर ओम बिरला ने उनके बयान को सदन की कार्यवाही के रेकॉर्ड से हटाने का निर्देश दिया।
 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More