BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

गृह मंत्री अनिल विज का बयान, रॉबर्ट वाड्रा पर कार्रवाई में जुटी हरियाणा सरकार

चंडीगढ़। गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा सरकार रॉबर्ट वाड्रा पर बड़ी कार्रवाई में जुटी है । गृह मंत्री ने कहा कि गुरुग्राम जिले के शिकोहपुर में वाड्रा ने 7 करोड़ की जमीन का सीएलयू (चेंज ऑफ लैंड यूजद्ध लेकर 58 करोड़ रुपए में डीएलएफ को बेचने के मामले में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग फाइल में जुड़े हर दस्तावेज को बारीकी से खंगाल रहा है।

विज ने बड़ी कार्रवाई के संकेत देते हुए कहा कि इस मामले में कई अनियमितताएं हुई हैं, जब हरियाणा में कांग्रेस की सरकार थी, उस समय केंद्र में भी कांग्रेस की ही सरकार थी । उस समय वाड्रा ने शिकोहपुर में सात करोड़ की जमीन लेकर सरकार से पहले सीएलयू करवाई और फिर उस जमीन को डीएलएफ को 58 करोड़ रुपये में बेच दिया।

गृह मंत्री ने कहा कि वाड्रा ने उस समय सीएलयू का प्रॉफिट कमाया, क्योंकि कुछ ही महीने में सात करोड़ की जमीन 58 करोड़ में नहीं बिक सकती। भाजपा सरकार अब इसका मुआयना कर रही है कि लाइसेंस ठीक ढंग से ट्रांसफर हुआ भी था या नहीं। विज ने कहा कि उस समय सीएलयू में कई अनियमिताएं हुई थीं, जिन्हें दुरुस्त करना हरियाणा सरकार का काम है और इस मामले पर विचार भी किया जा रहा है।

 

 साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More