अरुण जेटली की श्रद्धांजलि सभा : पीएम मोदी बोले, कहा-उनके पास जानकारियों का भंडार था
Read MoreBREAKING NEWS
BREAKING NEWS
अरुण जेटली की श्रद्धांजलि सभा : पीएम मोदी बोले, कहा-उनके पास जानकारियों का भंडार था
Read More
नई दिल्ली। कांग्रेस ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी (Sharmistha Mukherjee) और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार (Meira Kumar) के बेटे अंशुल मीरा कुमार को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है।
Read More
बेंगलुरू/नई दिल्ली। कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार (( DK Shivkumar) ) की मेडिकल रिपोर्ट आ गई है। रात को डीके शिवकुमार ने ब्लड प्रेशर में बढ़ोतरी की शिकायत की थी। इसके बाद उनका मेडिकल चेकअप कराया गया। बुधवार सुबह आई मेडिकल रिपोर्ट में डीके शिवकुमार को डॉक्टरों ने फिट बताया है। आज प्रवर्तन निदेशालय की टीम उन्हें कोर्ट में पेश करेगी। मेडिकल रिपोर्ट में फिट करार दिए जाने के बाद ED की टीम बुधवार को उनसे फिर से पूछताछ कर सकती है।
Read More
फतेहपुर। केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति (Sadhavi Niranjan Jyoti ) पर चांदपुर थाना क्षेत्र के रूरा गांव निवासी पूर्व प्रधान रामकिशन की पत्नी ने अपने पति का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। इसके बाद मंत्री ने अपनी छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए महिला के खिलाफ कोतवाली में एक शिकायत दर्ज कराई। फतेहपुर में दुष्कर्म के आरोप में घिरे पूर्व प्रधान एवं रिटायर्ड फौजी की पत्नी ने सांसद साध्वी निरंजन ज्योति पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में उससे चौदह लाख रुपए खर्च करा दिए गए।पैसे मांगने पर परिवार को झूठे मामलों में फंसा दिया गया है। सांसद साध्वी ने महिला के आरोप को निराधार बताया है। साभार-khaskhabar.com
Read More
धर्मशाला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 02 सितम्बर को कांगड़ा जिला के प्रवास पर होंगे। इस दौरान वे जिलावासियों को करोड़ों रुपए की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। उपायुक्त कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया है कि मुख्यमंत्री 02 सितम्बर जिला कांगड़ा के विभिन्न स्थानों का दौरा करेंगे।
Read More
शिमला। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग, जाॅगिंग के अतिरिक्त ब्रिस्क वाॅकिंग आदि गतिविधियों के लिए रोजाना कम से कम एक घंटे का समय निकालना आवश्यक है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां विधानसभा परिसर में ‘फिट इंडिया अभियान’ के आयोजन के अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए कही।
Read More
रामपुर। समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद आजम खान जहां जाते हैं, परेशानियां उनके पीछे-पीछे आती चली जाती हैं। आजम की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने गुरुवार को उनके द्वारा बनाए गए स्कूल के लिए भूमि का एक टुकड़ा हड़पने के चलते खान पर डकैती का एक मामला दर्ज किया है।
Read More
नई दिल्ली। 31घंटे फरार होने के बाद केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो ( CBI) ने बुधवार रात पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ( P. Chidambaram)को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि सीबीआई ने चिदंबरम को उसी जेल में रखा है जब वे तत्कालीन गृहमंत्री थे तब उन्होंने उस जेल का निरीक्षण किया था। इस बिल्डिंग के उद्घाटन में चिदंबरम अतिथियों में मौजूद थे। सीबीआई की इस नई बिल्डिंग का उद्घाटन साल 2011 में किया गया था।
Read More
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ( Priyanka Gandhi Vadra) ने कश्मीर में कांग्रेस नेताओं को हिरासत लेने के मामले पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आखिर किस आधार पर जम्मू कश्मीर में उनकी पार्टी के नेताओं को हिरासत में लिया गया है। आपको बताते जाए कि जम्मू-कश्मीर में प्रदेश कांग्रेस इकाई को शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन संबोधित करने से रोका गया था।
Read More
नई दिल्ली। जैसे-जैसे मई का महीना करीब आ रहा है गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। तेज गर्मी की इस दस्तक के साथ ही देश के कई हिस्सों में पानी का संकट खडा हो गया है। कई जगहों पर लोग पानी को लेकर आपस में भिडते हुए देखे जा सकते हैं। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में तो पानी ना मिलने से परेशान लोगों ने सडकों पर उतर कर हंगामा किया। कई सरकारी वाहनों में तोडफोड भी की है। महाराष्ट्र के अलावा राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा के कई हिस्सों से भी पानी संकट की खबरें आ रही है। कई स्थानों पर लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। देश की राजधानी दिल्ली में भी कई स्थानों में टैंकरों से पानी की सप्लाई की जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि अभी तो गर्मी की शुरूआत है। गर्मी जब अपने प्रचंड रूप में आएगी तो क्या हाल होगा। औरंगाबाद में पानी के लिए तोडफोड... देश के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर चल रहा है। पारा चढने के साथ ही पानी की समस्या खडी हो गई है। सबसे ज्यादा परेशानी महाराष्ट्र, राजस्थान और ओडिशा में देखने को मिल रही है। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में पानी की समस्या से परेशान लोग सडकों पर उतर आए और जमकर उत्पाद मचाया। जानाकारी के मुताबिक, औरंगाबाद के खुल्दाबाद के लोग काफी दिनों से पानी के लिए तरस रहे हैं। लोगों ने जब शोर मचाना शुरू किया तो प्रशासन ने लोगों की मांग पर 18 दिन बाद पानी का एक टैंकर भेजा। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि टैंकर में दूषित पानी भरा था। दूषित पानी को देखकर लोगों का गुस्सा भडक गया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सडकों पर उतर आए। गुस्साए लोगों ने सरकारी वाहनों में भी तोडफोड की। महाराष्ट्र रोडवेज की एक बस को क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब भीड को काबू करने की कोशिश की तो लोगों ने पुलिस पर भी पथराव किया। औरंगाबाद के अलावा कई और इलाकों में भी लोग पीने के पानी के संकट से जूझ रहे हैं। जयपुर में हालत बेहाल... राजस्थान की बात करें तो राजधानी जयपुर के कई इलाके डार्क जोन घोषित कर दिए गए हैं। जयपुर के खो नागोरियान के लोग पूरी तरह से प्रशासन द्वारा भेजे जा रहे पानी के टैंकरों पर निर्भर हैं। यहां के एक स्थानीय नागरिक ने बताया कि खो नागोरियान की आबादी करीब 5,000 है और प्रशासन हर 2-3 दिन में एक टैंकर पानी भेजता है। पानी का टैंकर आने पर लोगों में पानी भरने के लिए भगदड़ सी मच जाती है। कई बार तो आपस में विवाद भी हो जाता है। राजस्थान के मारवाड इलाके में तो पानी संकट और ज्यादा गहरा गया है। गड्ढे का दूषित पानी पी रहे हैं लोग... वहीं ओडिशा की बात करें तो यहां के मयूरभंज में तो लोगों को पानी के लिए की किलोमीटर दूर जाना पडता है। और इतनी दूरी तय करके भी गड्ढों में भरे गंदे पानी को यहां के लोग पीने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पानी की किल्लत के लिए कई बार स्थानीय प्रशासन को अवगत भी करा दिया, लेकिन प्रशासन द्वारा अभीतक कोई कदम नहीं उठाया गया है। खासबात ये हैं कि इस दूषित पानी के लिए लोगों को कड़ा संघर्ष करना पड़ता है। दिन का एक बड़ा हिस्सा पानी के इंतजाम में ही चला जाता है। लोगों का कहना है कि दूषित पानी पीने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। पशुओं के लिए पानी बिल्कुल भी नहीं मिल रहा है। जल संकट के मुहाने पर गुजरात... गुजरात के मुख्य सचिव जेएन सिंह ने हाल ही में घोषणा की थी कि नर्मदा में कम पानी होने के कारण वे उद्योगों को पानी उपलब्ध नहीं करा पाएंगे तथा उन्होंने स्थानीय निकायों से इन गर्मियों पानी की वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए कहा है। नर्मदा नदी के तट के आसपास के इलाकों मुख्यत: मध्य प्रदेश में पिछले मानसून के दौरान कम बारिश हुई और पश्चिमी राज्य को सामान्य मानसून के मुकाबले सरदार सरोवर बांध से केवल 45 फीसदी पानी ही मिला। जल प्रबंधन पर गुजरात के मुख्यमंत्री के सलाहकार बी एन नवलवाला ने मीडिया से कहा, ‘हां, हमें यह धारणा बदलने की जरूरत है कि हम नर्मदा पर सरदार सरोवर परियोजना पर पूरी तरह निर्भर हैं। साभार-khaskhabar.com
Read More
मथुरा : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के पुत्र रोहतक से सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश का चुनाव परिणाम देश की दिशा व दशा तय करेगा। इस चुनाव में यूपी की जनता साम्प्रदायिक ताकतें, भ्रष्टाचारी, छलावेबाज और धोकेबाजों को करारा जबाव देगी। सपा-कांग्रेस का गठबंधन न केवल यूपी में प्रचंड बहुमत से सरकार बनायेगा बल्कि वह दिन दूर नहीं जब दिल्ली में भी गठबंधन की सरकार होगी। उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी और अखिलेश यादव की दोस्ती आगे चुनावों तक भी जारी रहेगी। जनपद की पांचों सीटों पर गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत होगी। शुक्रवार को श्री हुड्डा छावनी क्षेत्र के मोतीकुंज स्थित सपा व्यापार सभा के शहर अध्यक्ष विशाल खुराना उर्फ बॉबी भईया के निवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नोटबंदी से जनता को जो परेशानी का सामना करना पडा है, उसका जबाव जनता ईवीएम के द्वारा देगी। उन्होंने कहा कि मोदी की बेलगाम सरकार को रोकने के लिए सपा-कांग्रेस गठबंधन के कार्यकर्ता आगे आयें और एकजुट होकर गठबंधन के प्रत्याशियों को विजयी बनायें। इससे पूर्व श्री हुड्डा ने हनुमान नगर में ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष व उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट से भी मुलाकात की। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जुबेर खान, हरियाणा के पूर्व स्पीकर आजाद मुहम्मद, होडल से विधायक अदयभान चौधरी, समाजसेवी डा.योगेश पचेहरा, रणवीर सिंह, सपा जिलाध्यक्ष तनवीर अहमद एड. जिला प्रवक्ता इंजी.वीरभान सिंह, ठा.किशोर सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया, विनीत अग्रवाल रमन, राजेश यादव सभासद, श्याम मुरारी चौहान, मुश्ताक कुरैशी, मानवेन्द्र पाण्डव, राम पहलवान, रौनक उपमन्यु, लखन कुमार, पूरन कौशिक, मोहन शर्मा, आकाश बैकर, होडल सिंह, तिवारी आदि मौजूद रहे।
Read More