BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

ED: डीके शिवकुमार की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

बेंगलुरू/नई दिल्ली। कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार (( DK Shivkumar) ) की मेडिकल रिपोर्ट आ गई है। रात को डीके शिवकुमार ने ब्लड प्रेशर में बढ़ोतरी की शिकायत की थी। इसके बाद उनका मेडिकल चेकअप कराया गया। बुधवार सुबह आई मेडिकल रिपोर्ट में डीके शिवकुमार को डॉक्टरों ने फिट बताया है। आज प्रवर्तन निदेशालय की टीम उन्हें कोर्ट में पेश करेगी। मेडिकल रिपोर्ट में फिट करार दिए जाने के बाद ED की टीम बुधवार को उनसे फिर से पूछताछ कर सकती है।

अपडेट...

-डीके शिवकुमार की गिरफ्तारी के विरोध में देश के अलग-अलग हिस्सों में कांग्रेस के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। दिल्ली में रायसीना रोड पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

डीके शिवकुमार की गिरफ्तारी पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि फासीवादी बीजेपी सरकार की ओर से की गई राजनीतिक बदले की कार्रवाई है। चिदंबरम जी के बाद एक और नेता को बीजेपी की खरीद-फरोख्त की राजनीति के खिलाफ खड़े होने के कारण इस बदले की कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है। वेणुगोपाल ने आगे कहा कि इस कार्रवाई से ईडी और सीबीआई केंद्र की बीजेपी सरकार की कठपुतली साबित हुई हैं। आपको बताते जाए कि प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ( DK Shivkumar) को गिरफ्तार करने के बाद से कर्नाटक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह प्रदर्शन करना प्रारंभ कर दिया है। रामनगर में मंगलवार देर रात दो बसों में आग लगा दी , जबकि कई बसों पर पथराव किया गया। 

पुलिस ने बताया कि रामनगर मंडल में करीब 10 बसों पर पथराव किया गया है। बसों के शीशे टूट कर बिखर गए हैं। रामनगर पुलिस ने बसों के संचालन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। रामनगर के सभी स्कूल-कॉलेज आज बंद रहेंगे।


कांग्रेस के कार्यकर्ता आज भी प्रदर्शन करने को ध्यान में रखकर अतिरिक्त पुलिस दल तैनात कर दिया गया है। इसके साथ ही रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की एक टीम को भी लगा दिया गया है।


साभार-khaskhabar.com 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More