BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

कांगड़ा दौरे पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सौंपेंगे करोड़ों की सौगात

धर्मशाला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 02 सितम्बर को कांगड़ा जिला के प्रवास पर होंगे। इस दौरान वे जिलावासियों को करोड़ों रुपए की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। उपायुक्त कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया है कि मुख्यमंत्री 02 सितम्बर जिला कांगड़ा के विभिन्न स्थानों का दौरा करेंगे।

उन्होंनेे बताया कि 02 सितम्बर कोे मुख्यमंत्री प्रातः 9.45 बजे 493.98 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली खालियां से तियारा ढुगयारी सड़क का उन्नयन/भूमिपूजन करेंगेे। इसके साथ ही वे 68.51 लाख रुपये की लागत से निर्मित गबली ठेहर से बैदी रोड़ का उद्घाटन करने के पश्चात 215.51 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली तरखानकड़ से सनौरा लाहड़ सम्पर्क मार्ग का भूमि पूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री प्रातः 10.20 बजे कांगड़ा शहर में 250 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले पुलिस स्टेशन की आधारशिला रखेंगे। इसके उपरांत प्रातः 10.35 पर 203.30 लाख रुपये की लागत से निर्मित अग्नि शमन स्टेशन व कार्यालय भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री कांगड़ा में 66 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामान्य पूल आवासों को उद्घाटन करेंगे।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री इसी दिन प्रातः 11.30 बजे 111.91 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले मस्तपुर, कलन्धर पटोला, गंग भैरो सड़क व मंघेड़ इच्छी सड़क के शेष बचे कार्य का भूमि पूजन करने के उपरांत पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री 12.05 बजे कोतवाली बाजार धर्मशाला में 160 लाख रुपये की लागत से निर्मित आर्ट गैलरी का उद्घाटन करेंगे। इसके उपरातं मुख्यमंत्री दोपहर 12.40 बजे 321.04 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पशु पालन विभाग के कार्यालय भवन का शिलान्यास करेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री दोपहर 12.55 बजे केसीसीबी की फोटो गैलरी, 100 एटीएम तथा केसीसीबी के लोगो का शुभारंभ करेंगे।

इसके उपरांत दोपहर 1.15 बजे मुख्यमंत्री राजकीय महाविद्यालय के त्रिगर्त सभागार में केसीसीबी के नए उत्पादों व योजनाओं के साथ ही जल शक्ति अभियान व स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2019 का शुभारंभ करने के पश्चात जनसभा को संबोधित करेंगे। 

मुख्यमंत्री सांय 4 बजे 396 लाख रुपये की लागत से भागन खड्ड पर बनने वाले पुल की आधारशिला रखेंगे। इसके उपरांत सांय 4.35 बजे 177.75 लाख रुपये की लागत से बने घनारी खड्ड पर पुल सहित कनेड़ से ठम्बा सम्पर्क मार्ग को उद्घाटन करेंगे। इस दिन मुख्यमंत्री का रात्रि ठहराव सर्किट हाउस धर्मशाला में होगा। मुख्यमंत्री 3 सितम्बर को प्रातः 9.45 बजे हेलीकाप्टर से शिमला के लिये रवाना होंगे।
साभार-khaskhabar.com 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More