BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

ARTICLE 370: प्रियंका गांधी का हमला, भाजपा सरकार यह मानती है कि देश में अब भी लोकतंत्र है?

नई दिल्‍ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ( Priyanka Gandhi Vadra) ने कश्मीर में कांग्रेस नेताओं को हिरासत लेने के मामले पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आखिर किस आधार पर जम्मू कश्मीर में उनकी पार्टी के नेताओं को हिरासत में लिया गया है। आपको बताते जाए कि जम्मू-कश्मीर में प्रदेश कांग्रेस इकाई को शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन संबोधित करने से रोका गया था।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूछा कि क्या मीडिया से बात करना गुनाह है। प्रियंका ने ट्वीट किया कि किस आधार पर जम्मू कश्मीर में कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार किया गया? क्या मीडिया से बात करना गुनाह है? 
प्रियंका गांधी ने आगे लिखा कि जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री, जो देश के संविधान का सम्मान और उसका पालन करते हैं, उन्हें हिरासत में 15 दिन हो गए हैं।’हैशटैग ‘स्टॉप इलिगल अरेस्ट इन कश्मीर’ से उन्होंने ट्वीट किया कि यहां तक कि उनके परिवार वालों को भी उनसे बात करने की इजाजत नहीं दी जा रही है। क्या मोदी-शाह सरकार यह मानती है कि देश में अब भी लोकतंत्र है?’

इससे पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम , राहुल गांधी ने भी कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लेने का विरोध किया था।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More