BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

स्वस्थ जीवन के लिए प्रतिदिन व्यायाम करना आवश्यकः मुख्यमंत्री

शिमला। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग, जाॅगिंग के अतिरिक्त ब्रिस्क वाॅकिंग आदि गतिविधियों के लिए रोजाना कम से कम एक घंटे का समय निकालना आवश्यक है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां विधानसभा परिसर में ‘फिट इंडिया अभियान’ के आयोजन के अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए कही। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय खेल दिवस, 2019 के अवसर पर नई दिल्ली के इंदिरा गांधी परिसर से राष्ट्र के लिए ‘फिट इंडिया अभियान’ का शुभारम्भ किया। राष्ट्रीय खेल दिवस प्रसिद्ध मेजर ध्यान चंद की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। उनका जन्म 29 अगस्त, 1905 को हुआ था। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कई देशों में शारीरिक गतिविधियों को सांस्कृतिक गतिविधियों के रुप में अपनाया गया है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से स्वस्थ रहने की अपील की तथा कहा कि कुछ दशकों पहले स्वस्थता हमारी संस्कृति का एक अभिन्न अंग था, एक सामान्य व्यक्ति दिन में कम से कम 8 से 10 किलोमीटर पैदल चलता था। उन्होंने कहा कि इस सम्पूर्ण कार्यक्रम की परिकल्पना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गई है तथा उन्होंने लोगों को स्वस्थ रहने के लिए कई सुझाव भी दिए हैं। विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री परिषद, विधायक और विभिन्न निगमों व बोर्डों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इस अवसर पर नई दिल्ली के इंदिरा गांधी परिसर से प्रधानमंत्री के ‘फिट इंडिया अभियान’ के शुभारम्भ को लाईव देख रहे थे। 

फिट इंडिया अभियान के शुभारम्भ के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सचिवालय के कांफ्रेंस हाॅल में भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य सचिव (सामान्य प्रशासन) मनोज तोमर, निदेशक एवं विशेष सचिव (राजस्व व आपदा प्रबन्धन) दुनी चंद राणा और निदेशक सार्वजनिक वित्त और सार्वजनिक उद्यमी एवं विशेष सचिव (वित्त) राजेश शर्मा सहित सचिवालय के कर्मचारी भी इसमें शामिल हुए। प्रदेश के सभी जिलों में भी इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More