BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

इस भागदौड भरी जिन्दगी से कुछ आराम के लम्हे निकाल कर तो देखिए, तन हमेशा स्वस्थ और मन सदा प्रसन्न रहेगा। किसी को बैठकरकाम करना होता है तो किसी को खडे रह कर तो किसी को चलफिर कर। किसी को शारीरिक श्रम करना पडता है तो किसी को मानसिक। पर एक बात तय है, थकान सभी को होती है। यदि सही समय और सही ढंग से आराम ना मिले तो अगला दिन भी मुश्किल से गुजरता है। पेश है। थकान दूर करने के आसान नुस्खे। काम के बीच ठंडे पानी से हाथमुंह धोएं व आंखों में पानी के छींटे मारें। काम करने की अवधि में आराम का अवसर ना मिले तो आंखो बंद कर के उन पर अपनी हथेलियां रख कर ढक लें। इससे आपको बहुत आराम मिलेगा और थकान भी कम होगी और चाहे तो स्वीमिंग भी कर सकते हैं यह अच्छा तरीका है थकान को दूर करने का। विनोदप्रिय होना, अपने विचारों को सकारात्मक रूप देना, अच्छे पलों को याद रखना, सदा प्रसन्न रहना, हंसेनेहंसाने का गुण अपनाना आदि थकान से बचने के सही उपाय हैं। औरों से ईष्र्या करने वाले, अपने दुखद अतीत से चिपके रहने वाले, स्वयं को तुच्छ व लाचार समझने वाले, अक्सर क्रोध करने वाले लोग अपना अमूल्य समय तो बरबाद करते ही हैं, मानसिक व शारीरिक थकान को भी न्योता देते हैं। इन बातों से बचना ही चाहिए। तभी थकान कम होगी।   साभार-khaskhabar.com

Read More

महिलाएं अक्सर एक्सरसाइज को बोरिंग समझ कर उसे करना पसंद नहीं करती। मगर अब वजन कम करने के लिए आपको बोरिंग एक्सरसाइज और जिम में पसीना बहाने की कोई जरूरत नहीं। जुंबा डांस की मजेदार तकनीक के जरिए आप तेजी से वजन कम कर सकती है। जुंबा डांस एक्सरसाइज करने का सबसे बेस्ट तरीका है। आईये आपकों बताते है जुबां डांस के और भी फायदें।.. 1. वजन कम करने में सहायक- जुंबा डांस एक फिटनेस प्रोग्राम है, जिसकी हर मूवमेंट पर शरीर के हर पार्ट पर जोर पड़ता है और वह बॉडी पार्ट टोन हो जाता है। रोजाना इस डांस को करने से आप कुछ समय में ही स्लिम और परफेक्ट फिगर पा सकती हैं। इतना ही नहीं, इस डांस से आप कमर, जांघ या बट्ट का वजन भी कम कर सकती हैं।   साभार-khaskhabar.com

Read More

आंवला एक अत्यंत पौष्टिक फल है। इसमें शक्ति प्रदान करने वाले सभी गुण पाए जाते हैं। इसमें विटामिन सी जैसे अनेकों तत्व भी अच्छी मात्रा में मिल जाते हैं। आंवला आसानी से मिलने वाला व सस्ता फल गुणों का भंडार है। इसके चमत्कारी गुणों के कारण इसे अमृत फल भी कहा जाता है। इसके अनेकों औषधीय लाभ भी हैं जिनसे फायदा उठाया जा सकता है। बारिश के दिनों में फोडे-फुंंसियां चेहरे पर निकल आती हैं उन्हें दूर भगाने के लिए सूखे आंवले के चूर्ण का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लेप करें। एक घंटे बाद पानी से चेहरा धो लें। आंवले का मुरब्बा प्रतिदिनसुबह-सुबह खाने से हाई ब्लडपे्रशर में बहुत फायदा होता है। एक चम्मच आंवले के चूर्ण को एक चम्मच मधु में मिलाकर लेने से खांसी में बहुत लाभ मिलता है। आंवले का अचार स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है।   साभार-khaskhabar.com

Read More

अक्सर यह देखा गया है कि महिलाएं सेहत से जुडी रोजमर्रा की तकलीफों को नजर अंदाज कर देती हैं लेकिन क्या आपको मालूम है कि सेहत के प्रति बरती गई ये लापरवाही आपके लिए घातक सिद्ध हो सकती है। पैरों में दर्द सामान्य तौर पर कई महिलाएं पैर दर्द से पीडित होती हैं लेकिन डॉक्टर के पास जाने की जहमत नहीं उठाती हैं। पैरों में दर्द अक्सर वेरीकोज वेन के कारण होता है। शरीर में रक्तवाहिनियां होती है जिनमें छोटे-छोटे वाल्व होते हैं जो कि रक्त का प्रवाह की सही दिशा में पहुंचाते हैं ताकि रक्त ह्वदय तक पहुंचता रहे। वाल्व उस छोटे से दरवाजे की तरह होते हैं जो कि रक्त के प्रवाह होते ही बंद होजाते हैं ताकि रक्त विपरीत दिशा में न बह सके। डॉक्टर के अनुसार- मोटापा, गर्भावस्था, बढती उम्र आदि में ये वाल्व सही ढंग से कार्य नहीं कर पाते हैं। ऎसी अवस्था में रक्त वाल्व में ही जमा हो जाता है और एक नॉर्मल प्रक्रिया की तरह प्रवाहित नहीं हो पाता है। इस प्रकार ये वाल्व सूज जाते हैं और बडे हो जाते हैं। इसी अवस्था कोवेरीकोज वेन कहा जाता है। इस बीमारी का उपचार संभव है।  कमर में दर्द आह, ऊह, आउच का दर्द तो लगभग हर महिला को अपने जीवनकाल में झेलना ही पडता है। कमर दर्द को लेकर औरतों के मन में कई भ्रांतियां होती है। कोई इसे कमजोरी की निशानी समझता हैतो कोई कमर की आम समस्या। लेकिन कमर व पीठ दर्द के कई कारण होते हैं। जिसमें एक बसेस बडा होता है स्लिप्ड डिस्क। डॉ- के अनुसार हामरी गलत दिनचर्या व अन्य गलत आदतों के कारण रीढ की हड्डी पर दबाव अक्सर बढने लगता है, जिस कारण कई अवस्थाओं का जन्म होता है जो कि शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। जैसे स्लिप्ड डिस्क। कमर में स्थितडिस्क प्राय: रबड की तरह होती है जो इन हडि्डयों को जोडने के साथ-साथ उनकेा लचीलापन प्रदान करती है। तो, इन्हीं डिस्क में उत्पन्न हुए विकारों को कहते हैं स्लिपड डिस्क और यह कमर दर्द से जुडी बीमारियों की पहचान है। कमर से लेकर पेैरों में जाता हुआ दर्द जिसके साथ ही साथ पैरों का सुन्न या भारी होना या चीटियां चलने जैसा एहसास भी हो सकता है। आगे चलकर दर्द के मारे चलने में असमर्थ और कई बार लेटे-लेटे भी कमर से पैर तक असहनीय दर्द होता रहता है। कमर मे होने वाला दर्द आपके लिए आगे चलकर घातक सिद्ध हो सकता है। जरूरी है इससे नजरअंदाज बिल्कुल ना किया जाए।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

चंदन में प्राकृतिक औषधीय गुणों के कारण आपकी खूबसूरती में भी चार चांद लगता है टीनएजर्स को कील मुंहासों की समस्या होना एक आम बात है चंदन का लेप के यूज कीलमुंहासों से छुटकारा दिलवा सकता है। चंदन एक एंटीबायोटिक तत्व है। जो स्किन को किसी भी प्रकार के विषाणु से मुक्त कराते है किसी भी तरह के फोडेफुंसी, घाव आदि सभी को चंदन के नियमित प्रयोग से हटाया जा सकता है।गर्मी के मौसम में पसीना तो आता ही है साथ-साथ अधिक पसीना आता है, तो चंदन पाउडर में पानी मिला कर बदन पर लगाने से पसीना कम होगा । दूध में चंदन पाउडर और हलदी मिलाकर इसकी साथ में इसमें चुटकी भर कपूर भी मिला सकते है। इन सब को मिलाकर अच्छे पेस्ट तैयार करें। फिर इस लेप की चेहरे पर मालिश कर रात भर लगा रहने दें। इससे चेहरे के दागधब्बे तो दूर होगें ही साथ में आपको ठंडक का भी एहसास होगा।

Read More

प्रोटीन शरीर के लिए महत्वपूर्ण तत्व है। बॉडी की अच्छी ग्रोथ के लिए प्रोटीन से भरपूर आहार का सेवन करना बहुत जरूरी है। दूसरी तरफ अगर इसकी मात्रा ज्यादा हो जाए तो शरीर को कई तरह के नुकसान भी झेलने पड़ सकते हैं। आइए जानें प्रोटीन का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से क्या नुकसान हो सकते हैं।  वजन बढ़ाए- एक स्टडी के मुताबिक ज्यादा प्रोटीन का सेवन करनेे से हाई प्रोटीन लो कार्ब डाइट में बदल जाती है। इससे धीरे-धीरे बॉडी में फैट जमा होनी शुरू हो जाता है। जिससे यह लंबे समय तक वजन बढ़ने का जरिया बन जाता है। जिसे कम करना भी मुश्किल होने लगता है। कब्ज -प्रोटीन के ज्यादा मात्रा से शरीर में फाइबर की कमी होने लगती है। इससे पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। कब्ज इसका मुख्य कारण है। साभार-khaskhabar.com

Read More

शायद ही ऐसी कोई लड़की होगी जिसे नेल पेंट लगाना न अच्छा लगता हो। हालांकि इससे आपके नेल और अच्छे लगने लगते है। लेकिन क्या आपने इस बारे में सोचा है कि ये नेल पेंट आपकी स्वास्थ्य के लिए सही है या नहीं? इसे प्रतिदिन लगाने से बचना चाहिए? हाल ही में किए गए एक शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि, नेल पॉलिश लगाने के दो घंटे बाद ही नेल पॉलिश में उपस्थित केमिकल्स खून में प्रवेश कर सकते हैं। इस अध्ययन में कुछ महिलाओं के मूत्र में डाईफिनाइल फॉस्फेट की जांच की गयी जिसका निर्माण तब होता है जब शरीर टीपीएचपी का चय्पचय करता है जो एक रासायनिक जहर है।  अध्ययन के अनुसार नेल पॉलिश लगाने के 10-14 घंटे बाद डीपीएचपी का सीरम स्तर दस गुना बढ़ गया। विशेषज्ञ बताते हैं कि, इन केमिकल्स के कारण इनफर्टिलिटी, हार्मोन्स से संबंधित कैंसर जैसे ब्रेस्ट, ओवेरियन, प्रोस्टेट तथा थाईराइड से संबंधित बीमारियां, मस्तिष्क की बीमारियां, डाइबिटीज और मोटापा आदि की संभावना बढ़ जाती है।  आमतौर पर नाखून किसी भी अणुओं के लिए पारगम्य नहीं होते। परन्तु टीपीएचपी क्यूटिकल द्वारा या नाखून के आसपास के भाग द्वारा और त्वचा द्वारा सोख लिया जाता है। — इन नेल कलर्स से एंडोक्राइन में रूकावट आने का खतरा होता है।    — इसके कारण नेल पॉलिश लगाने के बाद शरीर इन केमिकल्स को अधिक तीव्रता से सोख लेता है।  — श्वास के द्वारा या पाचन के माध्यम से ये केमिकल्स शरीर में प्रवेश कर जाते हैं।      साभार-khaskhabar.com    

Read More

चने में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, विटामिन्स, कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं। चने के सेवन से सेहत के साथ-साथ सुंदरता बढती है। साथ ही दिमाग भी तेज हो जाता है। वहीं आयुर्वेद में चने की दाल और चने को शरीर के लिए स्वास्थवर्धक बताया गया है। चने के सेवन करने कई बीमारियों से राहत मिलती है। चने में बहुत सारे पौष्टिक तत्वों से भरे होते हैं। अंकुरित होने के बाद इनमें मिलने वाले प्रोटीन्स, विटामिन्स, कार्बोहाईडे्रट सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। तो आइये जानते हैं चने के सेहत भरे लाभों के बारे में... जो अधिक मेहनत करते हैं उनके लिए काला चना छिलके सहित किसी भी रूप में खाना चाहिये। चने की दाल को रात में आधा कप दूध में भिगोकर रख दें। सुबह दाल को पीसकर उसी दूध में मिला लें। फिर इसमें एक चुटकी हल्दी और 6 बूंदे नींबू की मिलाकर चेहरे पर लगाकर रखें। सूखने पर चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इस पैक को हफ्ते में तीन बार लगाने से चेहरे की झाईयां दूर हो जाती हैं।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

गर्मी के दिनों में मच्छर इतना तंग करते हैं कि रात को सोना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। मच्छर मानवता के लिए एक बडा गंभीर खतरा है। इस सीजन में मलेरिया, चिकनगुनिया, डेंगू आदि ऐसी कई खतरानाक बीमारियां मच्छर द्वारा फैलती हैं। हम में से ज्यादातर लोग मच्छरों को मारने के लिए रासानिक कीटनाशकों का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इन रासायनिक एजेंटों को एलर्जी का कारण माना जाता है और यह हानिकारक होते हैं।  तो अगर आप इन तंग करने वाले जंतुओं से चाहते हैं पीछा छोडना गेंदे के फूल आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। घर में मच्छरों का प्रकोप कम या दूर करना हो तो घर के आसपास गेंदे की झाडी लगाएं। इसकी गंध से मच्छर दूर भागते हैं। अगर आपको यह लगता है कि पेड और झाडियां मच्छरों का उत्पन्न करती हैं तो आप गलत हैं। झाडियों और पेडों का सही तरह रोपण करना आपके घर को मच्छरमुक्त रख सकता है।  शादी-त्योहारों पर गेंदा मुख्य रूप से सजावटी के लिए काम लिया जाता है। गेंदे के फूल सेहत व सौंदर्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह शरीर के किसी हिस्से में सूजन आ जाने पर इन फूलों को पीसकर पेस्ट बनाकर लगाने लाभकारी होता है।   साभार-khaskhabar.com

Read More

जी हां सही बिल्कुल सही पढ़ रहे हैं आप, अब पास्ता खाओ और मजे से वजन घटाओ। डेली मेल में छपे एक शोध के अनुसार, पास्ता खाने से वजन बढ़ता नहीं घटता है। इटली के रिसर्च इंस्टीट्यूट (I.R.C.C.S.) के प्रोफेसर लिसिआ लैकाविएलो के अनुसार, पास्ता के बारे में यह धारणा बनी हुई है कि यह एक वजन बढ़ाने वाला खाना है जबकि ऐसा बिलकुल नहीं है। न्यू्ट्रिशन एंड डायबिट में छपे इस शोध में 23,000 लोगों की डाइट पर ध्‍यान दिया गया। इस शोध में सभी लोगों की दिनभर की डाइट को जांचा गया। रिसर्च के को-ऑथर डॉ. जॉर्ज पोनिस का कहना है कि इस शोध में देखा गया कि लोगों की ईटिंग हैबिट क्या है? साथ ही ये भी देखा गया कि पास्ता खाने के बारे में लोगों के क्या विचार हैं? इतना ही नहीं, पास्ता खाने से लोगों का वजन बढ़ा या नहीं ये भी जांचा गया। शोध के आंकड़ों के मुताबिक जिन लोगों ने पास्ता को एंज्वॉय करके खाया उन्होंने बॉडी मास इंडेक्स को हेल्दी पाया, साथ ही कमर का निचले हिस्से की चर्बी भी कम हुई और इन लोगों ने हिप्स के पास भी वजन कम महसूस किया।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

कुछ लोगों को नींद के दौरान सांस लेने पर खर्राटे आने की समस्या होने लगती है। यह एक आम परेशानी है जो किसी भी उम्र के इंसान को हो सकती है। मगर बढ़ती उम्र के साथ खर्राटे की समस्या दिन ब दिन और बढ़ती ही जाती है। हम आपकों आज इन खार्राटों को दूर करने के लिए आप कुछ घरेलू चीजों को अपनाकर भी छुटकारा पा सकते हैं।  हल्दी और शहद- खर्राटे की समस्या को दूर करने के लिए 1 चम्मच हल्दी में 1 चम्मच शहद मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें। रोजाना रात को सोने से पहले इस पानी की पीएं। कुछ दिनों तक लगातर एेसा करने से इस समस्या से राहत मिलेगी।  लहसुन- लहसुन की 2-4 कलियां लें। फिर इनको सरसों का तेल में डालकर गर्म करें। फिर रोजाना रात को सोने से पहले इस तेल से छाती की मालिश करें।  पुदीना- रात को सोने से पहले पुदीने के तेल की कुछ बूंदें मुंह में डालकर गरारे करें। एेसा करने से नाक के छिद्रों की सूजन कम होगी और सांस अच्छे से आने लगेगी। आप चाहें तो पुदीने के तेल को नाक में भी डाल सकते हैं। नाक को साफ रखें- नाक में सूजन या नाक साफ न होने की वजह से भी खर्राटे आने की समस्या होने लगती है। इस समस्या को दूर करने के लिए नाक की साफ-सफाई पर ध्यान दें।  वजन- जरूरत से ज्यादा वजन होने के कारण भी खर्राटों की समस्या होने लगती है। एेसे में अपना वजन कम करने की कोशिश करें। शरीर का वजन सही होने पर खर्राटों की समस्या दूर होगी।  भरपूर पानी पीएं- शरीर में पानी की कमी होने पर भी खर्राटे की समस्या होने लगती है। जब शरीर में पानी की मात्रा कम होती है तो नाक के रास्ते में नमी सूख जाती है। ऐसे में साइनस हवा की गति को श्वास तंत्र में पहुंचने के बीच में सहयोग नहीं कर पाता और सांस लेने में प्रॉब्लम होने लगती है। एेसे में खर्राटों की समस्या से निजात पाने के लिए दिनभर भरपूर पानी पीएं।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

मॉनसून का प्रभाव केवल प्रकृति पर ही नहीं पडता, बल्कि हमारे शरीर पर भी पडता है। जब मौसम हो बारिश का, तो यह सजगता और भी बढ जाती है, जिससे तरह-तरह की बीमारियों के होने का डर रहता है।   ऐसे में बीमारियों से बचने के उपाय-   घर की खिडकियां, दरवाजे और खुली हुई बालकनी में मैश स्क्रीन नेट लगाएं, ताकि मच्छर मक्खी और कीडे मकोडे अंदर न आ सकें।   बरसात में सर्दी-जुकाम और वायरल इंफेक्शन सबसे पहले शरीर को ज्रकड लेता है, इससे बचने के लिए लहसुन, हर्बल टी, प्याज और विटामिन-सी से भरपूर फल-सब्जियों रसीले फल, टमाटर व पालक, अमरूद का सेवन करना चाहिए।   खाने में अदरक, लहसुन, जीरा पाउडर, हींग कालीमिर्च और धनिया जरूर लें। इसके सेवन से पाचन शक्ति और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढती है।   रात का बचा हुआ बासी खाना, तैलीय और मसालेदार भोजन न खाएं। जहां तक हो सके, घर का बना गरम व ताजा खाना खाएं।       साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More