वोकल फॉर लोकल के लिए पीएम की अपील
Read MoreBREAKING NEWS
BREAKING NEWS
वोकल फॉर लोकल के लिए पीएम की अपील
Read More
भोपाल । मध्य प्रदेश में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। राजधानी के बड़वाले महादेव के मंदिर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धर्मपत्नी साधना सिंह के साथ पहुंचकर पूजा अर्चना की और शिव बारात का रथ भी खींचा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान महाशिवरात्रि के मौके पर पुराने भोपाल शहर में भवानी चौक सोमवारा के पास बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचे। उन्होंने यहां शिवअभिषेक और पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अनेक भक्तगण से भी मिले और उन्हें महाशिवरात्रि पर्व की बधाई दी। मुख्यमंत्री चौहान ने मंदिर परिसर में जनता से संवाद भी किया।
Read More
कोलकाता । नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान घायल हुईं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता के एक अस्पताल में हैं। उनके पैर पर प्लास्टर चढ़ाया गया है। बनर्जी के भतीजे और तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी ने उनकी फोटो ट्विटर पर शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए अभिषेक बनर्जी ने लिखा है, "बंगाल बीजेपी, आप 2 मई रविवार को बंगाल के लोगों की ताकत देखेंगे। तैयार हो जाइए।" कोलकाता जाने से ठीक पहले 66 वर्षीय तृणमूल सुप्रीमो ने बुधवार को मीडिया से कहा था कि उन्हें बिरुलिया अंचल में 4-5 लोगों ने धक्का दिया था और उनकी कार का दरवाजा बंद कर दिया था। उस समय उसके आसपास कोई पुलिस कर्मी नहीं था। एक एसयूवी की अगली सीट पर बैठीं ममता अपने पैर की इशारा करते हुए कह रही हैं कि, "देखें यह कैसे सूजा हुआ है।" जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि यह एक सुनियोजित हमला है, तो उन्होंने कहा, "बेशक यह एक साजिश है .. मेरे आसपास कोई पुलिसकर्मी नहीं थे।" इस दौरान उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत भी की। नंदीग्राम में नामांकन दाखिल करने के बाद उनकी एक रात वहीं रुकने की योजना थी लेकिन इस घटना के बाद उन्हें 130 किमी दूर कोलकाता वापस जाना पड़ा। फिर देर रात उन्हें एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबरों के मुताबिक उनके पैर, कंधे और गर्दन में चोटें आई हैं। उन्हें दर्द निवारक दवाएं दी गई हैं। एसएसकेएम हॉस्पिटल के डायरेक्टर मणिमॉय बंदोपाध्याय ने मीडिया को बताया, "प्रारंभिक परीक्षा से पता चलता है कि उनके बाएं टखने और पैर की हड्डी में चोट लगी है। साथ ही दाएं कंधे, गर्दन में भी उन्हें चोटें आईं हैं। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री ने सीने में दर्द होने और सांस फूलने की शिकायत की। उन्हें 48 घंटे तक कड़ी निगरानी में रखा जा रहा है।" इसके बाद देर रात उन्हें एसएसकेएम के बांगुर इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंसेज में एमआरआई कराने के लिए ले जाया गया। मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक उनके शरीर के निचले अंगों में सूजन है। घटना के बाद तृणमूल सांसद सुखेंदु शेखर रे ने बयान जारी कर कहा, "कल (मंगलवार) नंदीग्राम ब्लॉक -1 के लोगों से मिली उत्साहजनक प्रतिक्रिया के बाद ममता बनर्जी ने हल्दिया में नामांकन दाखिल करने के बाद नंदीग्राम ब्लॉक 2 के कई स्थानों का दौरा किया। उन्होंने मंदिरों में पूजा भी की। शाम करीब 6.15 बजे जब वह एक मंदिर में पूजा करने के बाद बिरुलिया अंचल को छोड़ने वाली थी, तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें कार में धकेल कर दरवाजा बंद कर दिया, जिससे उनके बाएं पैर में चोटें आईं और कमर में भी तेज दर्द हुआ। इसके बाद उन्हें उचित इलाज के लिए कोलकाता ले जाया गया है।" बता दें कि ममता बनर्जी ने बुधवार को नंदीग्राम विधानसभा सीट से चुनावी समर में उतरने के लिए अपना नामांकन दाखिल करने के बाद हल्दिया में 2 किलोमीटर लंबे रोड शो में हिस्सा लिया था। साभार-khaskhabar.com
Read More
श्रमिक कल्याण पोर्टल के जरिए संविदा कर्मियों को मिल रहा लाभ
Read More
आजादी के 75 वर्ष पर ‘अमृत महोत्सव’ की शुरुआत, पीएम मोदी भी लेंगे हिस्सा
Read More
CISF Raising Day: All you need to know
Read More
जन्मदिन मनाने गिरिराज जी की शरण में पहुंचीं वसुंधरा राजे
Read More
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (आठ मार्च) पर सोमवार को नारी शक्ति को सलाम किया है। उन्होंने महिला सशक्तीकरण की दिशा में काम करने को सरकार के लिए सम्मान की बात बताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, "अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हमारी अदम्य नारी शक्ति को सलाम। राष्ट्र की महिलाओं की अनेक उपलब्धियों पर भारत गर्व करता है। कई क्षेत्रों में महिला सशक्तीकरण को आगे बढ़ाने के लिए काम करने का अवसर मिलना हमारी सरकार के लिए सम्मान की बात है।" अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी राष्ट्रनिर्माण में महिलाओं की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार हर क्षेत्र में महिला सशक्तीकरण को लेकर प्रतिबद्ध है। साभार-khaskhabar.com
Read More
चंडीगढ़, । हरियाणा सरकार ने एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू करने की घोषणा की, ताकि किसानों को जल्दी फसल का स्टॉक न करना पड़े। गेहूं की खरीद पिछले साल 10 अप्रैल को शुरू हुई थी। गेहूं की खरीद के लिए लगभग 400 छोटे और बड़े खरीद केंद्र स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, किसानों की जरूरतों के अनुसार मंडियों की स्थापना की जाएगी। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा देश का एकमात्र राज्य है, जहां छह फसलें - गेहूं, सरसों, दालें, चना, सूरजमुखी और जौ - न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदी जाती हैं। पहली बार, एमएसपी पर जौ की फसल की खरीद की जाएगी और इसके लिए सात 'मंडियों' की स्थापना की गई है। चौटाला ने कहा कि अगर पंजाब, राजस्थान और अन्य पड़ोसी राज्य हरियाणा में फसल खरीद के मॉडल को अपनाना चाहते हैं, तो राज्य उनकी सहायता करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य के कम से कम 7.25 लाख किसानों ने गेहूं की बिक्री के लिए 'मेरी फसल मेरा ब्योरा' पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया है। साथ ही, पड़ोसी राज्यों के 1.03 लाख किसानों ने भी इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया है। साभार-khaskhabar.com
Read More
नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को पहली लिस्ट घोषित कर दी। पहले और दूसरे चरण की कुल 57 सीटों पर घोषित टिकट में सुवेंदु अधिकारी और पूर्व आईपीएस भारती घोष का नाम प्रमुख है। भाजपा ने ममता बनर्जी के खिलाफ नंदीग्राम सीट से सुवेंदु अधिकारी को चुनाव मैदान में उतारा है। सुवेंदु अधिकारी ममता बनर्जी सरकार में ही मंत्री रहे और हाल में टीएमसी छो़ड़कर भाजपा में आए हैं। भाजपा ने डेबरा सीट से चर्चित आईपीएस अफसर रहीं भारती घोष को टिकट दिया है। कभी ममता बनर्जी की करीबी आईपीएस अफसर मानी जा रहीं भारती घोष ने 2017 में पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद बाद भारती ने 2019 में भाजपा ज्वाइन कर घाटल लोकसभा सीट से किस्मत आजमाई थी, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा ने मोयना सीट से क्रिकेटर अशोक विन्दा को टिकट दिया है। बता दें कि पश्चिम बंगाल में कुल आठ चरणों में 294 सीटों के लिए चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान 27 मार्च को होगा। इसी तरह एक अप्रैल, छह अप्रैल, दस अप्रैल, 17 अप्रैल, 22 अप्रैल, 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को भी राज्य में मतदान होंगे। वोटों की गिनती दो मई को होगी। साभार-khaskhabar.com
Read More
नई दिल्ली । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को कहा कि उसने 325 करोड़ रुपये के धनशोधन मामले की जांच के संबंध में, शिनगो प्लांटेशन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों हितेश पटेल और सुरेश एन पटेल को गिरफ्तार किया है। यहां एक ईडी अधिकारी ने कहा कि पीएमएलए की धाराओं के तहत दोनों निदेशकों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए तमिलनाडु स्थित लगभग 20 समूह के एक नेटवर्क का प्रयोग किया।
Read More
नई दिल्ली । कोरोना महामारी के कारण पिछले एक साल से सुप्रीम कोर्ट में वि़डियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चल रही सुनवाई के बाद शीर्ष अदालत अब 15 मार्च से हाईब्रिड फिजिकल सुनवाई शुरू करने जा रही है। 5 मार्च को जारी एक परिपत्र (सकरुलर) के अनुसार, शीर्ष अदालत प्रायोगिक आधार पर हाइब्रिड मोड के माध्यम से मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को सूचीबद्ध अंतिम सुनवाई या नियमित मामलों की शुरूआत करेगी।
Read More